अधीक्षण अभियंता ने पचखेरो जलाशय का किया निरीक्षण

Updated at : 13 Jul 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता ने पचखेरो जलाशय का किया निरीक्षण

13कोडपी27पचखेरो जलाशय का निरीक्षण करते अधीक्षण अभियंता व अन्य.मरकच्चो. पचखेरो जलाशय का सोमवार को अधीक्षण अभियंता डेविड कुजूर व कार्यपालक अभियंता रघुनंदन सिंह यादव ने निरीक्षण किया. अभियंताओं ने जलाशय के स्पील चैनल, एक्वाडैक, डैम टॉप रोड, आउटलेट गेट, लेफ्ट व राइड साइड कैनाल सहित डैम के अन्य कार्यों का निरीक्षण किया तथा संवेदक को […]

विज्ञापन

13कोडपी27पचखेरो जलाशय का निरीक्षण करते अधीक्षण अभियंता व अन्य.मरकच्चो. पचखेरो जलाशय का सोमवार को अधीक्षण अभियंता डेविड कुजूर व कार्यपालक अभियंता रघुनंदन सिंह यादव ने निरीक्षण किया. अभियंताओं ने जलाशय के स्पील चैनल, एक्वाडैक, डैम टॉप रोड, आउटलेट गेट, लेफ्ट व राइड साइड कैनाल सहित डैम के अन्य कार्यों का निरीक्षण किया तथा संवेदक को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया. इस दौरान अभियंताओं की टीम डोमचांच प्रखंड में निर्माणाधीन केशव जलाशय पहुंची. यहां विजेता कंस्ट्रक्शन द्वारा काम को बंद रखा गया था. ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि संवेदक द्वारा दो सप्ताह से ज्यादा समय से काम को बंद रखा गया है. इस संबंध में पूछे जाने पर कार्यपालक अभियंता रघुनंदन सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीणों की मानें तो संवेदक द्वारा निर्माण कार्य में उदासीनता बरती जा रही है. इस संबंध में वे संवेदक से बात करेंगे. मौके पर एसडीओ सचिदानंद प्रसाद, जेइ रामलखन सिंह, विनोद सिंह, रंजीत सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola