झाड़ी में मिला लापता महिला का शव, हत्या आरोपी पति फरार

Updated at : 06 Apr 2026 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
झाड़ी में मिला लापता महिला का शव, हत्या आरोपी पति फरार

दो दिन से चल रहे मामले की खौफनाक तस्वीर आयी सामने

विज्ञापन

दो दिन से चल रहे मामले की खौफनाक तस्वीर आयी सामने पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टोटो गिरिडीह से किया बरामद कोडरमा. तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो स्थित तिलैया बस्ती साईं फैक्ट्री के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में दो दिन पूर्व एक महिला के लापता होने व कथित तौर पर उसके पति द्वारा उसकी हत्या किये जाने के मामले का सोमवार को पटापेक्ष हो गया़ लापता महिला का शव प्लास्टिक के बोरे में बंद झाड़ी के बीच थाना क्षेत्र के रांची-पटना रोड स्थित गुमो सतपुलिया के पास से तिलैया पुलिस ने बरामद किया है़ मृतका की पहचान 25 वर्षीया प्रीति कुमारी (पति पवन सोनार, निवासी झगरूडीह थाना धनवार, गिरिडीह) के रूप में हुई है़ पुलिस इस मामले में आरोपी पति पवन सोनार की तलाश कर रही है़ पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टोटो को गिरिडीह जिला से बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, प्रीति की हत्या का आरोप दो दिन से मायके वाले उसके पति पर ही लगा रहे थे़ घटना के बाद से ही पुलिस महिला के साथ ही उसकी तीन साल की बच्ची व आरोपी पति की तलाश कर रही थी़ इस बीच महिला का शव सतपुलिया के पास से बरामद हुआ़ बता दें कि शनिवार की शाम तिलैया पुलिस को प्रीति के मायके वालों ने सूचित किया था कि उनके दामाद ने ही सीलपट (मसाला पीसने वाला पत्थर) से वार कर उनकी बेटी की हत्या कर दी है़ सूचना पर पुलिस तिलैया बस्ती स्थित किराये के मकान में पहुंची थी, पर मौके पर न महिला मिली थी और न ही उसका पति. पुलिस वापस आ गयी थी़ रविवार को राजधनवार से पहुंची विवाहिता की मां सोनू देवी (पति अनिल स्वर्णकार निवासी झगरूडीह थाना राजधनवार जिला गिरिडीह) ने आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था़ सोनू देवी ने अपने दामाद पर ही बेटी की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए थाना में केस दर्ज कराया था़ सोनू देवी ने कहा था कि उसके दामाद ने ही झगड़े के बाद बेटी को जान से मार देने की जानकारी फोन से दी है़ हालांकि, बेटी का पता नहीं चल रहा है़ उसने बेटी की खोजबीन का आग्रह किया था़ पुलिस मामले की जांच कर रही थी़ इस बीच सोमवार को पुलिस को सतपुलिया के पास एक महिला का शव होने की सूचना मिली़ शव में सिर्फ हाथ बाहर दिख रहा था़ पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को देकर मृतका के माता-पिता से पहचान करायी, तो परिजनों ने इसे प्रीति सोनी का ही बताया़ मामा ने कहा, पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा शव बरामदगी वाली जगह पर पहुंचे मृतका के मामा अनिल स्वर्णकार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसका निबटारा कर लिया गया था़ दो दिन पूर्व पवन ने फोन कर कहा कि मामा प्रीति ने मुझे बेलन से मारा़ इसके बाद जब मैंने उसे मारा, तो मसाला पीसने वाले सीलपट में टकराकर उसकी मौत हो गयी है़ फोन करने के बाद पवन ने अपना मोबाइल ऑफ कर लिया़ मामा ने पवन पर अपनी भगीनी की हत्या करने का आरोप लगाया़ मृतका के पिता अनिल स्वर्णकार ने बताया कि वे खुद कोलकाता में रहते हैं घटना की जानकारी पर वे पहुंचे हैं. उनका दामाद टोटो चलाता था़ उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की़ चार टीमें कर रही थी जांच, डॉग स्क्वायड की भी मदद ली एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या कर दिये जाने की शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में चार विशेष टीमों का गठन किया गया था़ इसमें तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया था़ टीम आसपास के संभावित स्थानों पर जांच कर रही थी़ साथ ही डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गयी़ इस बीच शव झाड़ी में फेंका हुआ मिला़ उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम बुलाकर साक्ष्यों का संकलन आदि कार्य किया गया है़ महिला के पति की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है़ विशेष टीम में एसडीपीओ के अलावा तिलैया थाना के एसआई विजय गुप्ता, बबलू सिंह, रवि खेस, कृष्णकांत यादव, एएसआई अनुरंजन कुमार व पुलिस बल के जवान शामिल थे़

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola