मरकच्चो में स्वास्थ्य मेला पखवाड़ा का आयोजन
स्वास्थ्य मेला का उदघाटन करती डा मोनिका मिश्रा | Prabhat Khabar Network
मरकच्चो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार स्वास्थ्य मेला पखवाड़ा शुरू हुआ। यहाँ परिवार नियोजन, टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य की दी गई विस्तृत जानकारी।
मरकच्चो : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो में परिवार स्वास्थ्य मेला पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डा. मोनिका मिश्रा ने फीता काटकर किया. उक्त कार्यक्रम 10 अगस्त 2026 तक चलाया जाएगा. इस अवसर पर लोगों को परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, पोषण व स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न बातों के बारीकियों की जानकारी दी गई.
आपके शहर में
स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों जैसे महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी, कापर टी, कान्डोम, आपातकालीन गर्भ निरोधक दवा का वितरण व जानकारी देने के साथ साथ आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश प्रसाद, बीपीएम अमरकांत सिन्हा, सतीश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विवेकानंद शर्मा, संगीता कुमारी, गंगाधर दास, संगीता खाखा समेत सहिया साथी एवं सहिया का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए