सब्जी खरीदने को लेकर विवाद में मारपीट

राउतडीह गांव में सोमवार को मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.
सतगावां. राउतडीह गांव में सोमवार को मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. सब्जी खरीदने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद हुई मारपीट में दो महिला सहित एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया गया कि विवाद की शुरुआत सब्जी खरीदने को लेकर हुई थी. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गयी कि दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों से घायल कर दिया. घायलों में शांति देवी 60 वर्ष, पुत्र रूपेश कुमार 45 वर्ष, पुत्रवधु ममता देवी 40 वर्ष, पौत्र ऋषभ कुमार 17 वर्ष शामिल हैं. घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को सतगावां थाना पहुंचे, जहां थाने के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोडरमा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. पीड़ित पक्ष की ओर से ममता देवी ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.
सोगरिया-धनबाद स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन
कोडरमा. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन के मद्देनजर गोमो-पारसनाथ- कोडरमा के रास्ते स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया है़ वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ के अनुसार, 09821 सोगरिया-धनबाद स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 16 अप्रैल से नौ जुलाई 26 तक व 09822 धनबाद-सोगरिया स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 18 अप्रैल से 11 जुलाई 26 तक चलेगी़प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




