प्रेमी युगल की शादी को लेकर दो पक्षों के बीच हंगामा

Updated:
विज्ञापन
प्रेमी युगल की शादी को लेकर दो पक्षों के बीच हंगामा

ग्रामीणों ने सुरक्षा के ख्याल से लड़का-लड़की को कमरे में बंद कर दिया

विज्ञापन

: ग्रामीणों ने सुरक्षा के ख्याल से लड़का-लड़की को कमरे में बंद कर दिया सतगावां. थाना क्षेत्र के शिवपुर पंचायत अंतर्गत रामशाला गांव में सोमवार को उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब एक प्रेमी युगल की शादी को लेकर दो पक्षों के बीच हंगामा शुरू हो गया. स्थिति को बिगड़ता देख स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए लड़का-लड़की को सुरक्षित एक कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी. जानकारी के अनुसार, गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के हरला गांव निवासी सोनू कुमार 22 वर्ष और उसी गांव की काजल कुमारी 20 वर्ष के बीच पिछले एक वर्ष से प्रेम संबंध था. दोनों ने रविवार को घर से भागकर एक मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया. शादी करने के बाद दोनों शरण लेने के लिए सतगावां के रामशाला स्थित लड़की के एक रिश्तेदार के यहां पहुंचे थे. सोमवार को जैसे ही लड़की के अन्य रिश्तेदारों को इस बात की भनक लगी, वे रामशाला पहुंच गये. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई. देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. अनहोनी की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय दिया और प्रेमी युगल को एक कमरे में बंद कर दिया, ताकि उनके साथ कोई मारपीट या शारीरिक क्षति न हो. इस बीच लड़के के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गये. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए लड़के के परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी. सूचना मिलते ही थाना के एएसआई दाऊद पवरिया दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और कमरे में बंद प्रेमी युगल को सुरक्षित बाहर निकालकर थाने ले आयी, फिलहाल लड़का और लड़की दोनों पुलिस की कस्टडी में हैं. पुलिस दोनों पक्षों को समझाने और मामले का कानूनी समाधान निकालने का प्रयास कर रही है. एएसआई. दाऊद पवरिया ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से दोनों को थाने लाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola