कोडरमा के तिलैया डैम के सामने एक कुएं से महिला का शव बरामद

ग्रामीणों की भीड़
Koderma News: चंदवारा में तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के छोटकी धमराय से लापता महिला का शव मंगलवार यानी आज एक कुएं से बरामद हुआ है. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें.
चंदवारा से इंद्रदेव पाण्डेय की रिपोर्ट
Koderma News: झारखंड में कोडरमा जिले के चंदवारा के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के छोटकी धमराय से लापता महिला का शव आज एक कुएं से बरामद हुआ. मृतका की पहचान गीता देवी, पति कारू साव के रूप में हुई है. मृतका 5 अप्रैल से लापता थी. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला हत्या है या आत्महत्या.
लापता होने की घटना और परिजनों की शिकायत
गीता देवी 5 अप्रैल की सुबह 11 बजे अचानक लापता हो गई थी. उनके परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. इसको लेकर उनकी सास मोहनी देवी ने पुलिस में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया. जानकारी के अनुसार गीता देवी के तीन बच्चे हैं, जबकि उसका पति बाहर रहता है.
शव की बरामदगी और जांच
पुलिस महिला की खोजबीन कर रही थी, इसी बीच डैम ओपी के पास एक कुएं में शव मिलने की सूचना मिली. पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें: ड्रग्स मुक्त झारखंड के लिए हाईकोर्ट का मास्टर प्लान, स्कूलों में जागरूकता और तस्करों पर कड़ी कार्रवाई का आदेश
इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
इसे भी पढ़ें: भाजपा स्थापना दिवस पर कांग्रेस का हमला, लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था पर उठाए सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










