टिकट जांच अभियान में 1640 यात्री पकड़े गये
Published by : DEEPAK Updated At : 06 Jun 2025 11:25 PM
पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल द्वारा टिकट जांच को लेकर शुक्रवार को जांच अभियान चलाया गया.
कोडरमा. पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल द्वारा टिकट जांच को लेकर शुक्रवार को जांच अभियान चलाया गया.इस विशेष टिकट जांच अभियान में कोडरमा सहित मंडल के कई प्रमुख स्टेशनों को केंद्र में रखते हुए मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों और स्टेशनों पर दिन-रात गहन चेकिंग की गयी. धनबाद, गोमो, चंद्रपुरा, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना और सिंगरौली जैसे प्रमुख स्टेशनों पर चेकिंग टीमों ने ट्रेन में सफर कर रहे और स्टेशन परिसर में मौजूद कुल 1640 यात्रियों को नियमों के उल्लंघन के आरोप में पकड़ा. इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के सफर करने वाले और बिना बुक किये सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे. अभियान के तहत पकड़े गये यात्रियों से कुल 9 लाख 31 हजार 815 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया. साथ ही सभी को भविष्य में उचित टिकट लेकर यात्रा करने की सख्त चेतावनी दी गयी. धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे टिकट लेकर ही प्लेटफार्म में प्रवेश करें और जिस श्रेणी का टिकट लिया है, उसी श्रेणी में यात्रा करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










