मारपीट कर रहे जीजा को पकड़ कर जीआरपी को सौंपा

Updated at : 06 Jan 2020 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट कर रहे जीजा को पकड़ कर जीआरपी को सौंपा

झुमरीतिलैया : कोडरमा स्टेशन परिसर पर सोमवार शाम चार बजे के करीब एक नाबालिग बच्ची के साथ मारपीट कर रहे युवक को पकड़ कर आरपीएफ के जवानों ने जीआरपी को सौंप दिया. पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह अपने जीजा शिवसागर निवासी संदीप कुमार मोदी (पिता बाबूलाल मोदी) के पास रह कर ही पढ़ाई […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : कोडरमा स्टेशन परिसर पर सोमवार शाम चार बजे के करीब एक नाबालिग बच्ची के साथ मारपीट कर रहे युवक को पकड़ कर आरपीएफ के जवानों ने जीआरपी को सौंप दिया. पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह अपने जीजा शिवसागर निवासी संदीप कुमार मोदी (पिता बाबूलाल मोदी) के पास रह कर ही पढ़ाई कर रही थी.

इस दौरान सोमवार को वह फोन पर अपने किसी दोस्त से बात कर रही थी. इस बात पर उसके जीजा ने एतराज जताते हुए मारपीट की और कहा कि तुम्हें आसनसोल में बेच देंगे. मेरे समझाने के बाद भी जब जीजा नहीं माने, तो मैं वहां से भाग कर अपने माता-पिता के घर हजारीबाग रोड जाने के लिए निकल पड़ी.

इस बीच उसका पीछा करते हुए जीजा और उनका एक मित्र ने कोडरमा स्टेशन पहुंचे और मुझे पकड़ कर मारपीट करने लगे. नाबालिग के दो भाई और तीन बहन है, जिसमें दो बड़ी बहनों की शादी डुमरी व डोमचांच में हुई है. इस संबंध में जीआरपी अपने स्तर से जांच कर रही है. हालांकि जीआरपी ने इस मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola