नयी राह दिखा सकती हैं संगठित महिलाएं

Updated at : 16 Mar 2019 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
नयी राह दिखा सकती हैं संगठित महिलाएं

चंदवारा : दामोदर महिला मंडल का 28वां वार्षिक महाधिवेशन शुक्रवार को प्रखंड मैदान परिसर में हुआ. अध्यक्षता मंडल की अध्यक्ष कुमारी रागनी रंजन ने की. मौके पर मुख्य अतिथि प्रमुख लीलावती देवी, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य महादेव राम, मुखिया संघ के अध्यक्ष सह आरागारो के मुखिया महेंद्र यादव, कांको मुखिया सुनीता गिरि व अन्य मौजूद […]

विज्ञापन

चंदवारा : दामोदर महिला मंडल का 28वां वार्षिक महाधिवेशन शुक्रवार को प्रखंड मैदान परिसर में हुआ. अध्यक्षता मंडल की अध्यक्ष कुमारी रागनी रंजन ने की. मौके पर मुख्य अतिथि प्रमुख लीलावती देवी, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य महादेव राम, मुखिया संघ के अध्यक्ष सह आरागारो के मुखिया महेंद्र यादव, कांको मुखिया सुनीता गिरि व अन्य मौजूद थे.

अधिवेशन के शुरुआत में संजू, कंचन, पूनम, रेखा, संगीता व साथियों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए महिलाओं के रहन-सहन व बदल रही स्थिति पर प्रकाश डाला. नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिलाएं आज किसी भी परिस्थिति से निबटने को तैयार हैं. अधिवेशन को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि नारी शक्ति एक बहुत बड़ी ताकत है.

महिलाएं संगठित होकर आगे बढ़ें तो समाज को एक नयी राह दिखा सकती है. इन्होंने कहा कि समाज में हर व्यक्ति को महिला का सम्मान करना चाहिए. बदलते समय में महिलाओं ने हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर खुद को स्थापित किया है. अतिथियों ने मंडल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से महिलाएं संगठित होकर आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ समाज में अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं.

कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल के सभी सदस्यों ने महिला मंडल को ऊंचाई तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया. इस अधिवेशन में 15 पंचायतों से महिलाएं शामिल हुईं. मौके पर पिंकी देवी, पूनम देवी, मंजू देवी, पूनम सिंह, संगीता देवी, चमेली देवी, आरती देवी, गिरिजा देवी, सुमन देवी, महिमा, विमला देवी, मीना देवी, रीना देवी, कलावती देवी, जेबु निशा, चंपा देवी एवं महिला मंडल संघ के लोग मौजूद थे. मंच संचालन कुलेश्वरी देवी ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola