कायस्थ समाज को संगठित होने की जरूरत : डॉ. सीबी सहाय

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 24 May 2026 10:22 PM

विज्ञापन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का सम्मेलन

विज्ञापन

: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का सम्मेलन झुमरीतिलैया. झुमरी तिलैया स्थित शिव वाटिका में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं रिम्स के पूर्व एचओडी डॉ सीबी सहाय उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि आज कायस्थ समाज को संगठित होने की आवश्यकता है. बिहार की जनगणना में कायस्थों की संख्या मात्र 0.6 प्रतिशत दर्शायी गयी है. उन्होंने कहा कि अपने अस्तित्व और अधिकारों की रक्षा के लिए समाज को एकजुट होना होगा. साथ ही वर्तमान और आने वाली पीढ़ी को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया. सम्मेलन को प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार लाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिन्हा, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष रवि कुमार, हजारीबाग जिलाध्यक्ष अरुण प्रभात सिन्हा, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के कार्यकारी अध्यक्ष बृज मोहन प्रसाद तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सह सदस्यता प्रभारी अजय कुमार अंबष्ट सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया. सम्मेलन के दौरान कोडरमा इकाई का गठन किया गया. इसमें गोपाल कुमार गुतुल अध्यक्ष, विकेश कुमार सिन्हा महासचिव एवं सत्येंद्र कुमार सिन्हा संगठन सचिव, रणधीर कुमार कोषाध्यक्ष, शैलेश कुमार सोलू मीडिया प्रभारी तथा राजा वर्मा झुमरी तिलैया नगर अध्यक्ष मनोनीत किये गये. कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय कुमार बेलू ने की. संचालन वार्ड पार्षद नीरज कर्ण एवं मनोज सहाय पिंकू ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर सत्येंद्र सिन्हा, संतोष कुमार सिन्हा, सुजीत अंबष्ठा, सुजीत कंठ सिन्हा, नवीन श्रीवास्तव, उमेश वर्मा, मधुसूदन प्रसाद, भारत बक्शी, बिनय कुमार सिन्हा, सुशील कुमार सिन्हा (दादु), धनंजय सिन्हा, प्रद्युम्न प्रसाद समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों से काफी संख्या में कायस्थ समाज के लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola