खूंटपानी में रक्त दान शिविर आयोजित, ब्लड डोनेट कर लोगों ने दिखाई मानवता

खूंटपानी में रक्त दान शिविर आयोजित
Seraikela Kharsawan News: खूंटपानी स्थित बासाहातु सीएचसी में आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक 23 यूनिट रक्तदान किया. प्रशासन ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
अजय महतो की रिपोर्ट
Seraikela Kharsawan News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बासाहातु में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सुनिला खलखो, एनडीसी देवेन्द्र कुमार, उत्पाद अधीक्षक रंजन तिवारी, जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, बीडीओ धनंजय पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
शिविर में रक्तदान के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
शिविर में रक्तदान करने वालों 23 लोगों को प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सुनील खलखो ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है. रक्त दान कर हम दूसरों का जीवन बचा सकते है. खूंटपानी में भी रक्त दान के प्रति लोगों में जागरूकता आई है. बीडीओ धनंजय पाठन ने आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करने की बात कही.
पहली बार रक्तदान करने पहुंचे युवाओं में दिखा उत्साह
जिला परिषद सदस्य यमुना तियु ने जिला प्रशासन की इस पहल का सराहना की. वही उत्पाद अधीक्षक रंजन तिवारी ने कहा कि स्वेच्छीक रक्तदान के प्रति जागरुकता लाने पर बल दिया. शिविर में ऐसे भी युवा थे, जो पहली बार रक्त दान करने आए थे. इनमें खासा उत्साह देखा गया. रक्त संग्रह करने में ब्लड बैंक व सीएचसी के अधिकारी और डॉक्टरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
रक्तदान शिविर में कई अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद
मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ आलोक रंजन महतो,पान्ड्राशाली ओपी प्रभारी मेघनाथ मंडल, बीपीएम ग्रेगोरी तिग्गा,गुरूचरण सोरेन, बिरसा तियू, बबलू माझी,आशेश आनंद,ललतिशेवर महतो, चिरंजीवी महतो,अमन कुमार रवि समेत जेएसएलपीएस व एस्पायर संस्था के कर्मी आदि मौजूद थे. मालूम हो कि ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से ‘प्रोजेक्ट जागृति-बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम’ अभियान के तहत प्रखंडों में रक्तदान शिविर आयोजित की जा रही है.
यह भी पढ़ें : बाबा दरबार पहुंचीं झरिया विधायक, कहा : राज्य में विकास कार्यों पर लगा ब्रेक
यह भी पढ़ें : Deoghar News : मथुरापुर में सात घंटे का रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक, आठ ट्रेनें रद्द, कई घंटों विलंब से चलीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










