कौण्डिनिया में साइक्लोथॉन कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का उदघाटन विद्यालय के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने किया.
झुमरीतिलैया. पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कौण्डिनिया पब्लिक स्कूल के इको क्लब द्वारा साइक्लोथॉन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन विद्यालय के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने किया. उन्होंने हरी झंडी दिखाकर साइक्लोथॉन रैली को रवाना किया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइकिल अपनाओ, तेल बचाओ, पर्यावरण बचाओ और युवा पीढ़ी को मजबूत बनाओ का संदेश देना है. कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए साइकिल चलाकर स्वच्छ, हरित और स्वस्थ कल के लिए एकजुटता दिखायी. विद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह कार्यक्रम पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










