राहुल की रांची रैली में शामिल हुए कांग्रेसी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोडरमा : जिले के कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शनिवार को रांची में आयोजित उलगुलान रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए. प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता दर्जनों छोटी गाड़ियों व बसों में सवार होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का संबोधन सुनने पहुंचे. कांग्रेस नेता […]
विज्ञापन
कोडरमा : जिले के कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शनिवार को रांची में आयोजित उलगुलान रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए. प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता दर्जनों छोटी गाड़ियों व बसों में सवार होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का संबोधन सुनने पहुंचे.
कांग्रेस नेता सुबह में जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू के नेतृत्व में मोरहाबादी मैदान रांची के लिए रवाना हुए. श्री सहाय ने कहा कि राहुल गांधी की यह रैली अभूतपूर्व होगी और निश्चित रूप से झारखंड में आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के लिए रामबाण साबित होगी.
रैली में शामिल होने के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल ओझा, वरीय उपाध्यक्ष रामलखन पासवान, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एस अली इमाम, नगर अध्यक्ष प्रभात राम, तुलसी मोदी, प्रवक्ता संजय शर्मा, भागीरथ पासवान, सुबोध कुमार, साउथ खान, अनंत कुमार मेहता, विकास कुमार सिन्हा, जहीरउद्दीन, लक्ष्मण विश्वकर्मा, हासिम खान, मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष अरुण सिंह, विजय सिंह अपने साथियों के साथ रवाना हुए. इनके अलावा महिला जिलाध्यक्ष बेबी सिन्हा, असगरी खातून, इशरत जहां, मीना देवी, आशा देवी, सलमा खातून रांची रवाना हुए, जबकि कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव अपने साथियों के साथ रैली मेंशामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










