जैन मोहल्ला में नाली का स्लैब नहीं लगने से जनता परेशानी, आने जाने में हो रही परेशानी
Updated:
विज्ञापन

सड़क का हाल. | Prabhat Khabar Network
झुमरीतिलैया के जैन मोहल्ला में नाली का स्लैब नहीं लगने से सड़क पर जलजमाव और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सुधार की मांग की।
विज्ञापन
झुमरीतिलैया: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 24-25 स्थित जैन मोहल्ला में नाली की सफाई के लिए हटाया गया स्लैब अब तक दोबारा नहीं लगाया गया है. इससे सड़क पर जलजमाव हो गया है और आवागमन प्रभावित हो रहा है.
नाली के दोनों ओर स्लैब खड़े हैं, जबकि बीच का हिस्सा खुला होने से पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिन बीत जाने के बावजूद नगर परिषद ने स्लैब नहीं लगाया है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है. लोगों ने जल्द से जल्द स्लैब लगाकर समस्या दूर करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










