नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस से टकराई एक मोटरसाइकिल, 13 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर इस तरह मिले बाइक के कल पुर्जे. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टनकुपा-पहाड़पुर रेलवे सेक्शन में राजधानी एक्सप्रेस से एक मोटरसाइकिल टकरा गई है हादसा इतना भयानक था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए है. और कल-पुर्जे अलग-अलग हो गए हैं. फिलहाल आरपीएफ की टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

कोडरमाः धनबाद मंडल स्थित पूर्व मध्य रेलवे के टनकुपा-पहाड़पुर रेलवे सेक्शन में बुधवार सुबह नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस (12302 डाउन) से एक मोटरसाइकिल टकरा गई. इस हादसे में मोटरसाइकिल के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और उसके कल-पुर्जे तितर-बितर हो गए. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी तरह की कोई जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

घटना के बाद 13 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6:28 बजे रेल अधिकारियों को सूचना मिली कि किमी संख्या 441/04 पर टनकुपा और पहाड़पुर के बीच राजधानी एक्सप्रेस से एक बाइक टकरा गई है. इसकी सूचना मिलते ही पहाड़पुर स्टेशन पर कैंपिंग ड्यूटी में तैनात आरपीएफ जवान, रेलवे के एसएसइ (पीवे) दिवाकर कुमार और अन्य रेलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. जांच में पता चला कि ट्रेन करीब 13 मिनट (सुबह 6:17 बजे से 6:30 बजे) तक घटनास्थल पर ही खड़ी रही.

मोटरसाइकिल चालक की नहीं हो सकी पहचान

गया से धनबाद तक ट्रेन में एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ मार्गरक्षण दल के प्रभारी एएसआइ डीपी सिंह ने बताया कि इंजन के पास बाइक के क्षतिग्रस्त अवशेष मिले. बाइक इतनी बुरी तरह टूट चुकी थी कि उसका पंजीकरण नंबर, इंजन नंबर और चेसिस नंबर तक की पहचान नहीं हो सकी. चालक की भी पहचान नहीं हो पायी है. घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन मैनेजर और कैरिज एंड वैगन विभाग के कर्मचारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की.

किसी व्यक्ति के घायल या मृत होने की सूचना नहीं

बताया जा रहा है कि यह घटना बिहार के गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र की है. जहां यह हादसा टनकुपा–पहाड़पुर रेलवे सेक्शन के पास हुआ. घटना के संबंध में आरपीएफ ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जाएगी. फिलहाल इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल या मृत होने की सूचना नहीं है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola