कृष्णा कुमार बने भुईयां समाज कल्याण समिति के जिला प्रवक्ता

Updated:
विज्ञापन

कृष्णा कुमार को प्रवक्ता का पद सौंपते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डोमचांच के कृष्णा कुमार को अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति का जिला प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन

डोमचांच : अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति के जिला प्रवक्ता पद पर ढाब निवासी कृष्णा कुमार को मनोनीत किया गया है. उनके मनोनयन से समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है. समाज के लोगों ने उन्हें नयी जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उम्मीद जतायी कि वे समाज के हितों को लेकर सक्रियता से कार्य करेंगे.

विज्ञापन

जिम्मेदारी मिलने पर कृष्णा कुमार ने समिति के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि समिति ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे. समाज की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना और समाज के हित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी.

उन्होंने कहा कि समाज की एकता, शिक्षा और विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जायेगा. कृष्णा कुमार को जिलाध्यक्ष प्रभु भुईयां, पप्पू भुईयां, दीपक भुईयां, राजकुमार भुईयां, राहुल भुईयां, सरयू भुईयां, रामविलास भुईयां आदि ने बधाई दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola