झुमरीतिलैया: सीडी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में प्रबंधन समिति का गठन, शिव शंकर वर्णवाल चुने गए अध्यक्ष

मौके पर मौजूद लोग. | Prabhat Khabar Network
झुमरीतिलैया के सीडी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया, जिसमें शिव शंकर वर्णवाल को अध्यक्ष चुना गया।
झुमरीतिलैया: सीडी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, झुमरी तिलैया में गुरुवार को विद्यालय के प्रबंधक उदय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) का गठन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के पोषक क्षेत्र के अभिभावकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से समिति का गठन संपन्न हुआ.
समिति के गठन के दौरान शिव शंकर वर्णवाल को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा अर्चना कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिव शंकर वर्णवाल ने कहा कि वे विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे तथा विद्यालय की प्रगति और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे.
कार्यक्रम में सीताराम प्रसाद पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे और पूरी प्रक्रिया का पर्यवेक्षण किया. विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुमार शशि भूषण सिंह, सहायक शिक्षक आलोक कुमार, अमित कुमार, शंकर कुमार, भावना पांडे, स्मृति पाल, रीना सिंह, वर्षा रानी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक मौजूद थे.
विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन के बाद उपस्थित सदस्यों ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










