बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं को सिखाए गए साइबर सुरक्षा के गुर

Updated:
विज्ञापन

संबोधित करते थाना प्रभारी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा में पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुसार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां थाना प्रभारी द्वारा छात्राओं को साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारियां दी गई.

विज्ञापन

जयनगर (कोडरमा): बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जयनगर थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां थाना प्रभारी विकास कुमार ने छात्राओं को साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी.

विज्ञापन

डिजिटल युग में सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा- थाना प्रभारी

थाना प्रभारी ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा नहीं करने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, साइबर बुलिंग से बचाव और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा. उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है और जागरूक होकर ही साइबर अपराधों से बचा जा सकता है.

मौक पर विद्यालय की वार्डन सुनीता कुमारी, प्रतिमा सिंह, नीलम सिंह, निरुपमा सिंह, बेबी कुमारी, ललिता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पिंकी कुमारी, अंजली कुमारी, विनीता, निधि प्रिया, ज्योति, योगेंद्र, मुन्ना रजक, सौरभ, विमल कुमार सहित अन्य उपस्थित रहें.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola