एक के बाद एक दो हादसों से हड़कंप, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा

घायल महिला. | Prabhat Khabar Network
सतगावां में तीन सड़क हादसों के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सभी को कोडरमा रेफर किया गया।
सतगावां: प्रखंड क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब छह बजे एक के बाद एक हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं से अफरा-तफरी मच गयी. घटनाक्रम की शुरुआत उस समय हुई, जब ईटांय निवासी वरुण कुमार अपने ससुराल नवादा में एक परिजन को सांप काटने की सूचना मिलने पर वहां जा रहा था. उसके साथ संजू देवी भी बाइक पर सवार थीं.
पचौड़ी तीखा मोड़ के पास उसकी बाइक की टक्कर एक कार (जेएच 09एडब्ल्यू-3592) से हो गयी. हादसे में संजू देवी, पति नंदलाल सिंह और उसका पुत्र वरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गयाे. इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर सिरदल्ला निवासी अतुल कुमार उर्फ पिंटू डॉक्टर अपने पुत्र ध्रुव कुमार के साथ घायलों को देखने बाइक से पचौड़ी जा रहा था.
रास्ते में ग्राम सिहास के पास उनकी बाइक की चपेट में छह वर्षीय विवेक यादव आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना से नाराज ग्रामीणों ने अतुल कुमार और ध्रुव कुमार की पिटाई कर दी, जिससे दोनों भी घायल हो गये.
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां लाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर मौजूद नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया. बाद में चिकित्सक के पहुंचने पर सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सभी को कोडरमा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










