अपर सचिव ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

Updated:
विज्ञापन
निरीक्षण करते अपर सचिव. | Prabhat Khabar Network

निरीक्षण करते अपर सचिव. | Prabhat Khabar Network

सतगावां के पीएम श्री विद्यालय राजाबर में अपर सचिव ओनिल क्लेमेंट ओडिया ने शैक्षणिक व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया और सुधार के निर्देश दिए।

विज्ञापन

सतगावां: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अपर सचिव ओनिल क्लेमेंट ओडिया ने बुधवार को प्रखंड स्थित पीएम श्री विद्यालय राजाबर का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान अपर सचिव ने विद्यालय के विभिन्न पहलुओं और गतिविधियों की समीक्षा की, जिनमें मुख्य रूप से परिसर की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, शौचालय की उपलब्धता, हैंड वॉशिंग पॉइंट और स्वास्थ्य जांच की स्थिति, कंप्यूटर लैब, आइसीटी लैब और स्मार्ट क्लासरूम का अवलोकन समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

मौके पर अपर सचिव के साथ जिला एपीओ अमर कुमार, फील्ड मैनेजर तपेश्वर कुमार राणा, बीआरपी मो. शहजाद आलम, सीआरपी राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय के पठन पाठन के स्तर को और बेहतर बनाने तथा सभी सुविधाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये.


विज्ञापन
Rajesh

लेखक के बारे में

By Rajesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola