जेजे कॉलेज का स्थानांतरण छात्रों के हित में नहीं : रमेश हर्षधर

Updated:
विज्ञापन

मंच पर समिति के लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झुमरीतिलैया में जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति ने कॉलेज स्थानांतरण के विरोध में हस्ताक्षर अभियान तेज किया। छात्रों के भविष्य के लिए आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को झंडा चौक के समीप हस्ताक्षर अभियान और आमसभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष महेश भारती और संचालन सचिव देवेंद्र कुमार ने किया. सभा को संबोधित करते हुए झुमरीतिलैया नगर परिषद के अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा कि जेजे कॉलेज के हजारों छात्रों के लिए विश्वविद्यालय स्थानांतरण का निर्णय छात्र विरोधी है.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समिति ने संघर्ष के बल पर जेजे कॉलेज सहित जिले के सभी डिग्री कॉलेजों को जेसी बोस विश्वविद्यालय से संबद्ध करने के मुद्दे को जन आंदोलन का रूप दिया है. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई छात्रों के भविष्य और जिले के सम्मान से जुड़ी है तथा समिति को हरसंभव सहयोग देने का आह्वान किया. समिति के संरक्षक राम रतन अवध्या, सईद नसीम, सुरेश यादव और तौफीक हुसैन ने कहा कि पिछले तीन महीने से आंदोलन लगातार चल रहा है और इसे आगे भी और मजबूत किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर जेजे कॉलेज को वीबीयू से हटाकर जेसी बोस विश्वविद्यालय में शामिल नहीं होने दिया जायेगा. सभा को प्रकाश रजक, रविन्द्र शांडिल्य, विजय यादव, दिनेश रविदास, प्रेम प्रकाश, जूही दास गुप्ता, संजय साजन, प्रभात राम, सोनू यादव, रोहित यादव, विनोद आदि ने संबोधित किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola