सरकार की आर्थिक नीति जनविरोधी : राजकुमार यादव

Updated at : 05 Oct 2017 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार की आर्थिक नीति जनविरोधी : राजकुमार यादव

जयनगर: माले जिला कमेटी की बैठक बुधवार को कोसमाडीह गांव में जिला सचिव मोहन दत्ता की अध्यक्षता में हुई. मौके पर माले के राजधनवार विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी व जीएसटी लागू कर देश को पीछे धकेल दिया है. सरकार की आर्थिक नीतियां जनविरोधी हैं. जनविरोधी नीतियों से जनता का […]

विज्ञापन
जयनगर: माले जिला कमेटी की बैठक बुधवार को कोसमाडीह गांव में जिला सचिव मोहन दत्ता की अध्यक्षता में हुई. मौके पर माले के राजधनवार विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी व जीएसटी लागू कर देश को पीछे धकेल दिया है. सरकार की आर्थिक नीतियां जनविरोधी हैं.

जनविरोधी नीतियों से जनता का नुकसान हो रहा है. किसानों मजदूरों व मध्य वर्गीय व्यापारियों का हाल बुरा है, जनता त्रस्त है और सांसद विधायक मस्त है.
विकास का सब्जबाग दिखाया जा रहा है : विनोद सिंह
बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह ने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि रघुवर सरकार के कार्यकाल में विकास का कोई काम नहीं हो रहा है. सिर्फ बड़े-बड़े बोल बोले जा रहे हैं. राज्य की जनता को विकास का सब्जबाग दिखाया जा रहा है. विकास का दर नीचे चला गया है. इस सरकार में भय, भ्रष्टाचार तथा अकलियतों व दलितों पर अत्याचार बढ़ा है. डोभा से लेकर शौचालय निर्माण तक कमीशन का खेल चल रहा है. केंद्रीय कमेटी सदस्य मनोज भगत ने कहा कि भाजपा ने देश व राज्य दोनों को बर्बाद कर दिया है. राज्य कमेटी सदस्य श्यामदेव यादव ने कहा कि स्थानीय सांसद व विधायक को जनहित की चिंता नहीं. बैठक में 11,12 व 13 अक्तूबर को झुमरीतिलैया में आयोजित केंद्रीय कमेटी की बैठक को सफल बनाने की रणनीति बनायी गयी. इस अवसर पर डोमचांच प्रखंड सचिव राजेंद्र मेहता, मरकच्चो प्रखंड सचिव अशोक यादव, जयनगर प्रखंड सचिव मुन्ना यादव, एम चंद्रा, ईश्वरी राणा, राजकुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, भोला यादव, रानी देवी, राजेंद्र यादव, अजय पांडेय, महेंद्र पासवान, राजकुमार पासवान, रामचंद्र महतो आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola