अरमान मलिक की पहली पत्नी को हुआ चौथा बच्चा, फेस रिवील पर सस्पेंस
Published by : Aniket Kumar Updated At : 24 Mar 2026 10:21 PM
कंटेंट क्रिएटर अरमान मलिक और पायल मलिक
Armaan Malik New Baby: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अरमान मलिक और पायल मलिक के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है. कपल के चौथे बच्चे का जन्म हुआ है. इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है. हालांकि, बेटा हुआ है या बेटी, इसपर अभी सस्पेंस बनाए हुए हैं. पढे़ं पूरी खबर…
Armaan Malik New Baby: सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ को खुलकर शेयर करने वाले कंटेंट क्रिएटर अरमान मलिक एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह है उनके घर आई एक बड़ी खुशखबरी, जिसने फैंस को भी जश्न मनाने का मौका दे दिया है. अरमान मलिक और उनकी पत्नी पायल मलिक के घर चौथे बच्चे का जन्म हुआ है. इस खबर के सामने आते ही उनके परिवार और फैंस के बीच खुशी का माहौल बन गया है. कपल ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी को शेयर किया, जिसके बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया.
इमोशनल पोस्ट ने जीता दिल
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में अरमान मलिक अपने नवजात बच्चे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं, जबकि पायल मलिक मुस्कुराते हुए इस पल को निहार रही हैं. कपल ने कैप्शन में लिखा, “जच्चा-बच्चा दोनों ठीक हैं”, जिससे फैंस को राहत मिली कि सब कुछ सही है. हालांकि, कपल ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उनके घर बेटा हुआ है या बेटी. इसी वजह से फैंस के बीच एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.
जानिए अरमान मलिक को
अरमान मलिक अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. उन्होंने दो शादियां की और उनकी पत्नियों का नाम कृतिका और पायल है. यूट्यूबर को अक्सर उनके साथ रील्स और व्लॉग बनाते हुए देखा जाता है. तीनों रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 का भी हिस्सा बने थे, जहां उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में काफी कुछ पूछा गया था. अरमान के कई बिजनेस हैं, जिनसे वह करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं.
यह भी पढे़ं: आमिर खान ने 60 साल की उम्र में GF से की सगाई? 40 हीरों वाली अंगूठी किया गिफ्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










