आमिर खान ने 60 साल की उम्र में GF से की सगाई? 40 हीरों वाली अंगूठी किया गिफ्ट

Published by : Aniket Kumar Updated At : 24 Mar 2026 5:28 PM

विज्ञापन

आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट

Amir Khan: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की सगाई की खबरें एक बार फिर तेज हो गयी हैं. आमिर ने गौरी को 40 हीरों से बनी हुई अंगूठी दी है. एक्ट्रेस के हाथों में रिंग देख फैंस इंगेजमेंट का अंदाजा लगा रहे हैं. अब इस मामले पर एक्टर ने खुद चुप्पी तोड़ी है. जानिए क्या है पूरा मामला…

विज्ञापन

Amir Khan: बॉलीवुड में जब भी किसी स्टार की पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबर आती है, सोशल मीडिया पर हलचल मच जाती है. इन दिनों ऐसी ही चर्चा आमिर खान को लेकर तेज है, जहां उनकी लव लाइफ सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में आमिर खान को उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ स्पॉट किया गया. इस दौरान गौरी की उंगली में चमकती एक खूबसूरत अंगूठी ने लोगों का ध्यान खींच लिया. बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर यह खबर फैल गई कि आमिर खान ने सगाई कर ली है और तीसरी शादी की तैयारी कर रहे हैं.

आमिर खान ने कर दिया क्लियर

इन अफवाहों पर खुद आमिर खान ने चुप्पी तोड़ी है और साफ कहा कि न तो उन्होंने सगाई की है और न ही फिलहाल शादी का कोई प्लान है. आमिर ने यह भी बताया कि वह गौरी को दिल और दिमाग से अपनी लाइफ पार्टनर मानते हैं, लेकिन अभी रिश्ते को किसी औपचारिक नाम देने की जल्दी नहीं है.

खास हैं ये दो रिंग्स

दरअसल, गौरी के हाथ में दिखी रिंग सगाई की नहीं, बल्कि आमिर की तरफ से दिया गया एक खास गिफ्ट है. उन्होंने गौरी के लिए दो यूनिक जेमस्टोन रिंग्स बनवाई हैं, जो एक लग्जरी ब्रांड से कस्टमाइज कराई गई हैं. एक रिंग में ब्राजील का नीला एक्वामरीन स्टोन और उसके चारों ओर डायमंड्स जड़े हैं दूसरी रिंग में मेडागास्कर का खूबसूरत रूबी लगा है. आमिर का मानना है कि रिश्ते के अलग-अलग भावों को दिखाने के लिए ये दोनों रिंग्स खास मायने रखती हैं.

आमिर की पर्सनल लाइफ

आमिर खान इससे पहले रीना दत्ता और किरण राव से शादी कर चुके हैं. अब गौरी स्प्रैट के साथ उनका रिश्ता चर्चा में है, जो धीरे-धीरे और मजबूत होता दिख रहा है. इससे पहले भी कई मौकों पर आमिर खान और गौरी स्प्रैट साथ दिखाई दे चुके हैं. जब भी पब्लिकली दोनों एक साथ दिखते हैं, दोनों एक दूसरे का हाथ थामे दिखाई देते हैं. इस बार वे एक पार्टी में स्पॉट किये गये, जहां से उनकी सगाई को लेकर अफवाह उड़ी.

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बादशाह की दूसरी शादी की 9 तस्वीरें, अभी देखें…

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola