Amaal Mallik: ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा’ फेम अमाल मलिक ने लिया Bollywood से ब्रेक, कहा, 'अब मुझे विदा करो'
अमाल मलिक, फोटो- इंस्टाग्राम
बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने अगले एक साल तक किसी नए फिल्मी गाने पर काम न करने का फैसला किया है. जानिए सेहत और खुद को समय देने के लिए उन्होंने फैंस से क्या कहा.
Amaal Mallik Taking Break from Music: मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने अपने फैंस को चौंकाते हुए फिल्मी म्यूजिक से करीब एक साल का ब्रेक लेने का ऐलान किया है. अमाल ने बताया कि फिलहाल वह अपने हेल्थ, मेंटल पीस और खुद पर ध्यान देना चाहते हैं. उन्होंने साफ किया कि अगले साल तक वह किसी नए फिल्मी गाने पर काम नहीं करेंगे.
Amaal Took Break to Heal: स्वास्थ्य और खुद पर ध्यान देने के लिए लिया ब्रेक
अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए अपने इस फैसले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वह इस समय अपने लिए वही करना चाहते हैं जो उनके स्वास्थ्य और दिल के लिए सही है. उन्होंने अपने मन, शरीर और आत्मा को आराम देने और पूरी तरह से ठीक होने की जरूरत बताई.

सिंगर ने अपने फैंस को यह भी भरोसा दिलाया कि वह ठीक हैं और इस ब्रेक के बाद जल्द ही वापसी करेंगे. उन्होंने कहा कि वह दोबारा ऐसी धुनों के साथ लौटना चाहते हैं, जिनमें पहले जैसी ऊर्जा और प्यार हो.
Ab Mujhe Vida Karo... Amaal to Fans: ‘अब मुझे विदा करो’, फैंस से की अपील
अपने पोस्ट के एन्ड में अमाल ने लिखा कि संगीत से सिनेमा तक का उनका सफर उन्हें बहुत दूर ले आया है और अब वह फिर से संगीत की ओर लौटना चाहते हैं। इसी के साथ उन्होंने लिखा,
'अब मुझे विदा करो, मैं वापस आऊंगा.'
">I am all good & I will go all the way in, this time, to do what is best for me & only do what is important to my heart & for my health.
— Amaal Mallik (@AmaalMallik) August 27, 2026
Need a break for my mind, body, soul and overall physical healing.
Need to rise, recuperate and bounce back soon with a heart full of melodies… pic.twitter.com/nSk0QioC05
अमाल ने अपने फैंस से इस दौरान उन्हें परेशान न करने और बार-बार उनके ब्रेक को लेकर सवाल न पूछने की अपील भी की है. उन्होंने कहा कि जब उन्हें आगे की जानकारी होगी, वह खुद अपने फैंस के साथ शेयर करेंगे.
Amaal's Old Song Can be Released: पुराने गाने हो सकते हैं रिलीज
ब्रेक का मतलब यह नहीं है कि अमाल का कोई नया संगीत सुनने को नहीं मिलेगा. उनके कुछ पुराने और अभी तक रिलीज न हुए फिल्मी गाने आने वाले समय में रिलीज हो सकते हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि इनमें से कुछ गाने छोटे बजट की फिल्मों के लिए बनाए गए हैं और ऐसी फिल्मों को सिनेमाघरों में स्क्रीन मिलने में परेशानी होती है. इसलिए इन प्रोजेक्ट्स के भविष्य को लेकर वह खुद भी निश्चित नहीं हैं.
यह भी पढ़ें: Amaal Mallik के बदले सुर, परिवार से रिश्ता तोड़ने के पोस्ट को किया डिलीट, कहा- अरमान और मैं एक हैं…
Amaal Made this Decision After His Ye Awarapan Song Released: ये आवारापन’ के बाद लिया फैसला
अमाल मलिक का यह ऐलान ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में उनका गाना ‘ये आवारापन’ फिल्म आवारापन 2 में सुनने को मिला है. इस गाने को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का सामना भी करना पड़ा था. इससे पहले अमाल ने गाने को लेकर कथित नेगेटिव पीआर कंपनी पर भी नाराजगी जताई थी.
">What a vibey song @AkhilNasha love it ♥️👌🏻 https://t.co/S1VNLvAdSc
— Amaal Mallik (@AmaalMallik) August 18, 2026
अब अमाल ने अपने लिए कुछ समय निकालने का फैसला किया है. उनका कहना है कि वह पूरी तरह से खुद को संभालने, ठीक होने और फिर नए जोश के साथ संगीत की दुनिया में लौटने पर ध्यान देना चाहते हैं. उनके इस फैसले के बाद फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने और शानदार कमबैक की उम्मीद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'मुझे 60 फिल्मों से हटाया गया’, अमाल मलिक का छलका दर्द, अब ‘आवारापन 2’ से करेंगे दमदार वापसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए