Amaal Mallik के बदले सुर, परिवार से रिश्ता तोड़ने के पोस्ट को किया डिलीट, कहा- अरमान और मैं एक हैं…

Updated:
विज्ञापन
Amaal Mallik and Armaan Malik

Amaal Mallik and Armaan Malik

Amaal Mallik ने बीते दिन एक चौंकाने वाला पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने भाई अरमान मलिक और परिवार से रिश्ता तोड़ने की बात कही थी. अब पोस्ट को 24 घंटे भी नहीं हुए और उन्होंने एक नया पोस्ट शेयर कर अपने और अरमान के अच्छे बॉन्ड पर बात की है.

विज्ञापन

Amaal Mallik ने बीते दिनों अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया, जिससे पुरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल मच गई. इस पोस्ट में मशहूर सिंगर अरमान मलिक के भाई अमाल मलिक ने परिवार और भाई से रिश्ता तोड़ने की बात कही थी, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसमें लिखा था कि वह अपने पैरेंट्स की वजह से वो डिप्रेशन में चले गए हैं. साथ ही उनके भाई अरमान से भी दुरी उनके माता-पिता की ही वजह से आई है. इसलिए वह अब उनसे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते. अब इस पोस्ट को 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि अमाल ने उस पोस्ट को डिलीट करते हुए एक और पोस्ट से लोगों को चौंका दिया है. इसमें उनके सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं.

अरमान मलिक के भाई के बदले सुर

Amaal mallik instagram post

अमाल मलिक ने नए पोस्ट में लिखा, ‘आपके प्यार और सपोर्ट के लिए थैंक्यू. ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं मीडिया पोर्टल से रिक्वेस्ट करता हूं कि मेरी फैमिली को परेशान मत करो…’ उन्होंने आगे लिखा, ‘प्लीज इसे सनसनीखेज ना बनाएं और मेरी कमजोरी को निगेटिव हेडलाइन्स ना दें… ये एक अनुरोध है. मुझे खुलकर बात करने में बहुत समय लगा और यह मेरे लिए बहुत कठिन समय है… मैं हमेशा अपने परिवार से प्यार करूंगा, लेकिन अभी के लिए, दूर से. हम भाइयों के बीच कुछ भी नहीं बदलता है- अरमान और मैं एक हैं, और हमारे बीच कुछ भी नहीं आ सकता. प्यार और शांति.’

यह भी पढ़े: Box Office Report: ‘छावा’ की दहाड़ के आगे म्याऊ निकली ‘द डिप्लोमैट’, जानें कितना रहा कलेक्शन

अमाल की पोस्ट पर मां का रिएक्शन

अमाल मलिक की पुरानी पोस्ट पर उनकी मां ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि आपको (मीडिया) इसमें शामिल होने की जरूरत है. उसने जो भी पोस्ट किया है, वो उसकी च्वॉइस है. आई एम सॉरी. थैंक्यू.’

अमाल मलिक के गाने

अमाल मलिक के गाने ओ खुदा, मैं रहूं या ना रहूं, सब तेरा, कौन तुझे, प्यार एक तरफा, हुआ है आज पहली बार और सोच न सके जैसे कई सुपरहिट गानों को म्यूजिक दिया है.

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola