बैठक में भाजपा के प्रशिक्षण की तैयारी पर चर्चा
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 24 Mar 2026 9:16 PM
परसाबाद स्टेशन रोड स्थित मनोज चौधरी के प्रतिष्ठान में भाजपा परसाबाद मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण को लेकर बैठक
जयनगर. परसाबाद स्टेशन रोड स्थित मनोज चौधरी के प्रतिष्ठान में भाजपा परसाबाद मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण को लेकर बैठक हुई. बैठक में संगठन को मजबूत करने, लोगों से संपर्क बनाने तथा दो दिवसीय प्रशिक्षण की तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में परसाबाद मंडल प्रभारी सुधीर सिंह, जिप सदस्य केदारनाथ यादव, मंडल अध्यक्ष चंदन पासवान, मंडल प्रतिनिधि महेश रजक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश राम, बिंदेश्वरी प्रसाद बिहारी, सांसद प्रतिनिधि किशुन यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय राणा, पूर्व मुखिया विजय पंडित, प्रसादी चंद्र राणा, इतवारी यादव, दीपक सिंह, मनोज चौधरी, विपुल सिंह, जितेंद्र यादव, संजय गुप्ता आदि शामिल थे.
बच्चों ने सीखा तैराकी व स्केटिंग का तरीका
झुमरीतिलैया. आश्रम रोड स्थित कौण्डिनिया पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में बच्चों के लिए नि:शुल्क तैराकी तथा स्केटिंग का आयोजन किया गया. उद्घाटन नगर पर्षद के अध्यक्ष रमेश हर्षधर, स्कूल के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, पार्षद पार्वती देवी ने संयुक्त रूप से किया. श्री हर्षधर ने कहा कि हमें सफलता के रास्ते में आने वाले संघर्षों से विचलित नहीं होना चाहिए. उन्होंने इस तरह के आयोजन के लिए स्कूल की सराहना की. स्कूल के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करने के पीछे बच्चों को तनाव से मुक्त रखना उनका मकसद था. इसके बाद स्केटिंग के लिए आये प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को स्केटिंग के तरीके बताये गये.संचालन शिक्षिका प्रिया वर्णवाल ने, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य संजय सिन्हा ने किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










