विहिप ने रामोत्सव मनाया
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की बात कही गयी.
विज्ञापन
झुमरीतिलैया. विश्व हिंदू परिषद झुमरी तिलैया नगर इकाई द्वारा गांधी स्कूल के पास शिव मंदिर में रामोत्सव मनाया गया. इस दौरान प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की बात कही गयी. मौके पर जिला धर्म प्रसार प्रमुख सह नगर पालक विनय सिन्हा, रानी देवी, कल्याणी, विभा सिंह, टुन्नी, संगीता देवी, ममता देवी, रुनिता देवी, सुनीता देवी, शांति प्रसाद, ओम प्रकाश सिंह, प्रेमलता देवी, शोभा देवी, उर्मिला देवी, रेणु देवी, मीना देवी, जय श्री द्विवेदी, अंजू देवी, बेबी देवी, अंजू पासवान, सोनाली पासवान, बसंती देवी, मीरा तिवारी, अनिता सिंह, सबिता सिंह आदि मौजूद थे.
रामनवमी को लेकर चंदवारा में फ्लैग मार्च
चंदवारा. रामनवमी को लेकर चंदवारा थाना प्रभारी शशि भूषण कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया. इसमें शामिल पुलिस पदाधिकारी व जवान चंदवारा चौक, मुख्य बाजार सहित कई क्षेत्रों से होकर गुजरा. इस दौरान सभी से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गयी. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करें. कोई अप्रिय घटना हो, तो इसकी सूचना पुलिस को दें.रामनवमी के मद्देनजर कोडरमा में मॉक ड्रिल
कोडरमा. रामनवमी के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देशानुसार पुलिस बलों का मॉक ड्रिल हुआ. पुलिस केंद्र कोडरमा में परिचारी प्रवर की देखरेख में मॉक ड्रिल किया गया. इस दौरान भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, किसी भी आकस्मिक घटना से निबटने का पूर्वाभ्यास किया गया. एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि रामनवमी के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










