विश्व यक्ष्मा दिवस पर कहीं रैली, कहीं जागरूकता कार्यक्रम

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 24 Mar 2026 9:34 PM

विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रमण कुमार ने रैली को रवाना किया.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. विश्व यक्ष्मा दिवस पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग (यक्ष्मा ) द्वारा झुमरी तिलैया शहर में जन जागरूकता रैली निकाली गयी. सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रमण कुमार ने रैली को रवाना किया. जागरूकता रैली महाराणा प्रताप चौक से शुरू होकर झंडा चौक, ब्लॉक मैदान समेत अन्य क्षेत्रों से होकर गुजरी. रैली में शामिल एनसीसी कैडेट नारे लगा रहे थे. मौके पर जिला मलेरिया पदाधिकारियों डॉ मनोज कुमार, डीपीएम महेश कुमार, डीडीएम पवन कुमार, संजय वर्मा ,अनु पांडेय, आदित्य कुमार, दीपेश कुमार, प्रकाश कुमार रवि, सिद्धांत ओहदार, पॉल एक्का, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे. इस दौरान जिले में यक्ष्मा उन्मूलन को लेकर ऑटो चालकों के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ऑटो चालकों को टीबी होने के लक्षण ,बचाव और उपचार आदि की जानकारी दी गयी. 100 दिवसीय टीबी खोज अभियान शुरू : विश्व यक्ष्मा दिवस पर 100 दिवसीय टीबी खोज अभियान का शुभारंभ किया गया. उपायुक्त ऋतुराज ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया. उन्होंने बताया कि यह अभियान 24 मार्च से लेकर एक जुलाई तक चलेगा. अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में टीम के सदस्य घूम-घूम कर टीबी मरीजों की पहचान करने का कार्य करेंगे. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी ने बताया कि अभियान के पहले दिन मंडल कारा के बंदियों की यक्ष्मा जांच हैंडहेल्ड एक्सरे मशीन से की गयी. मौके पर सीएस डॉ अनिल कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रमण कुमार, डॉ अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे. टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित : विश्व यक्ष्मा दिवस पर सिविल सर्जन सभागार में सीएस डॉ अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान टीबी मुक्त अभियान में उत्कृष्ट सेवा देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों, सहिया, एएनएम, चिकित्सकों के अलावा निक्षय मित्रों को मोमेंटों और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रमण कुमार, डीएस डॉ रंजीत कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ विकास चौधरी, डीपीएम महेश कुमार, विनीत अग्निहोत्री, दीपेश कुमार, पवन कुमार, पंकज कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola