रामनवमी को लेकर मरकच्चो में मंगला शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी को लेकर मरकच्चो में मंगला शोभायात्रा

शोभा यात्रा का नेतृत्व समाजसेवी रविशंकर तिवारी मंटू कर रहे थे.

विज्ञापन

मरकच्चो. प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय जनता युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार की शाम मंगला शोभायात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा का नेतृत्व समाजसेवी रविशंकर तिवारी मंटू कर रहे थे. बाइक पर सवार कई लोग शोभायात्रा में शामिल हुए. शोभा यात्रा दुर्गा मंदिर परिसर से निकलकर पूरे गांव से होकर गुजरी. शोभा यात्रा में सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप सिन्हा, रवींद्र पांडेय, सतीश सिंह, शंभु सिंह, मनोज सिंह, संजय वर्मा, जगन्नाथ कुशवाहा, संदीप सिंह, सुमित सिंह, नकुल यादव, विपिन वर्णवाल, दिगंबर सिंह, मुकेश सिंह, सोनू वर्णवाल समेत कई लोग शामिल थे.

पिसपिरो में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन

जयनगर. प्रखंड के पिसपिरो बजरंगबली मंदिर के प्रांगण में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिप सदस्य केदारनाथ यादव, मुखिया राजेंद्र प्रसाद यादव व पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम ने संयुक्त रूप से किया. मुख्य पुजारी सरयू यादव ने पूजा-अर्चना करायी. मौके पर पंसस धनेश्वर राणा, भाजपा नेता विजय कुमार राणा, शिक्षक अर्जुन चंद्र यादव, वासुदेव यादव, शिक्षक रामदेव प्रसाद यादव, अशोक यादव, विनोद यादव, महेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, लक्ष्मण साव, सेवानिवृत शिक्षक राम रामप्रसाद यादव, बिगन यादव, रामेश्वर महतो, कारू महतो, सहदेव यादव, मुंशी महतो, सुनील यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola