मिथिलेश हत्याकांड का खुलासा: एक अभियुक्त की पत्नी के साथ छेड़छाड़ करता था, दो गिरफ्तार, सुपारी देकर करायी हत्या

कोडरमा बाजार: पुलिस ने बजरंग नगर झुमरीतिलैया निवासी मिथिलेश पासवान की हत्या के मामले का खुलासा कर लिया है. इस हत्याकांड को अंजाम देनेवाले दो अभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही है, जबकि फरार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास हो रहा है. गिरफ्तार आरोपियों में सुरेंद्र पासवान (कोरियाडीह टनकुप्पा, गया) व अखिलेश चौधरी […]
उक्त जानकारी गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा ने प्रेस वार्ता में दी. एसपी के अनुसार इस हत्याकांड को पांच अभियुक्तों ने मिल कर अंजाम दिया था. एक आरोपी राजू पासवान की पत्नी के साथ मिथिलेश अक्सर छेड़खानी करता था. मना करने के बावजूद नहीं मानने पर उसने हत्या की साजिश रची और 50 हजार की सुपारी देकर अपराधियों से हत्या करा दी. एसपी ने बताया कि नौ सितंबर को चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर घाटी के समीप मिथिलेश पासवान का शव मिला था.
टीम में चंदवारा थाना प्रभारी बिनोद कुमार, सअनि शहनवाज खान, निरंजन चौबे तथा पैंथर जवान धर्मेंद्र कुमार, आशीष कुमार व आशुतोष पासवान शामिल थे. गठित टीम ने तकनीकी शाखा के सहयोग से मृतक के मोबाइल काॅल डिटेल्स के आधार पर सबसे पहले अखिलेश चौधरी को सिरदल्ला से गिरफ्तार कर पूछताछ की. उसने हत्याकांड की पूरी जानकारी देते हुए अपनी संलिप्ता स्वीकार की. उसकी निशानदेही पर सुरेंद्र पासवान को टनकुप्पा से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि घटना के अन्य तीन अभियुक्त फिलहाल फरार हैं. एसपी के अनुसार हत्याकांड के उद्भेदन में शामिल टीम को पुरस्कृत करने के लिए विभाग से अनुशंसा की गयी है. मौके पर डीएसपी कर्मपाल उरांव, पुलिस निरीक्षक राजबल्लभ पासवान, चंदवारा थाना प्रभारी बिनोद कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




