चंदवारा में वर्ष 1938 से हो रही है दुर्गापूजा
Updated at : 28 Sep 2017 12:23 PM (IST)
विज्ञापन

चंदवारा: प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंडप में सप्तमी के दिन काफी भीड़ रही. सुबह में नदी पूजा कर लौटी महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की. यहां पर वर्ष 1938 से दुर्गापूजा की जाती है. पूजा की शुरुआत स्व. टीको मोदी, नान्हु मोदी, भागवत मोदी, दुखन मोदी व फूलचंद मोदी ने किया था. वर्तमान में […]
विज्ञापन
चंदवारा: प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंडप में सप्तमी के दिन काफी भीड़ रही. सुबह में नदी पूजा कर लौटी महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की. यहां पर वर्ष 1938 से दुर्गापूजा की जाती है. पूजा की शुरुआत स्व. टीको मोदी, नान्हु मोदी, भागवत मोदी, दुखन मोदी व फूलचंद मोदी ने किया था.
वर्तमान में अध्यक्ष सीताराम मोदी, कोषाध्यक्ष रघुनंदन मोदी, सचिव रणवीर मोदी, संरक्षक पूर्व मुखिया कृष्णदेव मोदी, सदस्य आनंद मोदी, प्रवीण कुमार बंटी, संजय मोदी, विजय मोदी, अजय मोदी, दशरथ मोदी, बिनोद मोदी, प्रमोद मोदी व राजू मोदी पूजा को सफल बनाने में लगे हैं. पूजा आचार्य विनोद पांडेय करा रहे हैं.
शांति से त्योहार मनाने की अपील
मरकच्चो. नवलशाही थाना प्रभारी शिवबालक यादव ने बुधवार को थाना क्षेत्र के कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. इस दौरान वे नीमाडीह, कुंडीधनवार, मसमोहना, फुलवरिया, खरखार व नवलशाही के पूजा पंडालों में गये. उन्होंने पूजा समितियों को पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने, महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश व निकास द्वार बनाने व मेले में जगह-जगह कूड़ादान रखने का सुझाव दिया. साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने व शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की. उन्होंने बताया कि त्योहार को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. जिले से थाना में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी पहुंच चुके हैं. इधर, मरकच्चो थाना प्रभारी अरुण कुमार ने भी पुलिस बल के साथ पूरे थाना क्षेत्र का दौरा किया. उन्होंने भी लोगों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




