जनप्रतिनिधियों ने निंदा की तीन को डीसी से मिलेंगे

Updated at : 28 Sep 2017 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने निंदा की तीन को डीसी से मिलेंगे

चंदवारा. प्रखंड मुख्यालय में जनप्रतिनिधियों की सर्वदलीय बैठक बुधवार को प्रमुख लीलावती देवी की अध्यक्षता में हुई. इसमें राजस्व कर्मचारी आनंद कुमार द्वारा अशोक सिंह व पिपराडीह पंचायत के गैड़ा में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के संवेदक द्वारा मुखिया धीरज कुमार सहित तीन लोगों पर किये गये मुकदमे की निंदा की गयी. नेताओं ने कहा कि […]

विज्ञापन
चंदवारा. प्रखंड मुख्यालय में जनप्रतिनिधियों की सर्वदलीय बैठक बुधवार को प्रमुख लीलावती देवी की अध्यक्षता में हुई. इसमें राजस्व कर्मचारी आनंद कुमार द्वारा अशोक सिंह व पिपराडीह पंचायत के गैड़ा में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के संवेदक द्वारा मुखिया धीरज कुमार सहित तीन लोगों पर किये गये मुकदमे की निंदा की गयी.

नेताओं ने कहा कि राजस्व कर्मचारी अपने कामकाज के तरीके में बदलाव नहीं लाकर आम लोगों को परेशान करने में जुटा रहता है. वहीं कस्तूरबा के संवेदक ने जान बूझ कर मुखिया पर केस किया है. बैठक में जिला प्रशासन से दोनों मुकदमा को वापस लेने की मांग की गयी. साथ ही मामले को लेकर तीन अक्तूबर को उपायुक्त से मिलने का निर्णय लिया गया.

निर्णय हुआ की अगर डीसी द्वारा संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गयी, तो आंदोलन किया जायेगा. मौके पर जिप सदस्य महादेव राम, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, मुखिया संघ के अध्यक्ष महेंद्र यादव, श्यामदेव यादव, जिप सदस्य प्रतिनिधि अशोक सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष अज्जू सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद राणा, अशोक सिंह कपूर, मुखिया लाल देव साव, धीरज कुमार, सुभाष देव पासवान, नवीन पांडेय, मनोज यादव मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola