परिवहन विभाग की चल रहा था जांच अभियान, मंत्री के प्रतिनिधियों ने रोका

कोडरमा: राज्य सरकार एक तरफ प्रदेश में कानून व्यवस्था को हाथ में लेनेवालों व प्रशासनिक कामकाज में अनावश्यक हस्तक्षेप करनेवालों पर कार्रवाई की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ जिले में सत्ताधारी दल के नेता ही इस दावे से अलग अपने नियम व कानून चलाने का प्रयास करते हैं. कुछ इस तरह का मामला बुधवार […]
इससे पहले 16 घंटे की लगातार जांच के दौरान परिवहन विभाग ने पांच लाख, 23 हजार, 500 रुपये की वसूली की. लगातार चल अभियान से इस सड़क से गुजरने वाले स्टोन चिप्स लदे वाहनों को परेशानी हो गयी. जांच के दौरान स्टोन चिप्स लदे वाहन जहां-तहां खड़े होकर बिहार में प्रवेश के इंतजार में थे, लेकिन जांच अभियान जारी था. पत्थर माफिया अपने वाहनों को निकालने की जुगत में लगे थे. बाद में स्थानीय मंत्री के प्रतिनिधियों ने जांच पर विरोध जताया. मौके पर पहुंचे लोगों ने अधिकारियों से कहा कि जब सरकार द्वारा चेकनाका को पूरी तरह बंद कर दिया गया है, तो यहां जांच क्यों की जा रही है. पदाधिकारियों ने तर्क दिया कि यह जांच परिवहन विभाग द्वारा की जा रही है. वाहनों के नियमित जांच का आदेश डीसी संजीव कुमार बेसरा ने दिया है. इसके आलोक में एसडीओ सह डीटीओ प्रभात कुमार बरदियार के साथ-साथ सहायक के रूप में पणन सचिव अभिषेक आनंद, ट्रैफिक इंस्पेक्टर देवव्रत सिंह के नेतृत्व में जांच की जा रही है. पदाधिकारियों के तर्क के बावजूद प्रतिनिधियों के दवाब के कारण जांच अभियान को बीच में ही रोकना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




