धुरंधर 2 के इस एक्टर के पास अपनी ही फिल्म देखने को नहीं है पैसे, दाम कम होने का इंतजार

धुरंधर 2 मूवी का एक सीन, बॉक्स में ऑटो ड्राइवर की तस्वीर
Dhurandhar 2: धुरंधर 2 में काम करने वाले एक एक्टर ने खुद की फिल्म अभी तक नहीं देखी है. महंगे टिकट की वजह से उन्होंने परिवार को इंतजार करने को कहा है. अब उनका ये अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है. जानिए कौन है वो एक्टर?
Dhurandhar 2: जब कोई फिल्म सुपरहिट होती है, तो हर कोई उसे देखने के लिए थिएटर पहुंचता है. लेकिन कभी-कभी उसी फिल्म से जुड़े लोग भी उसे देखने के लिए तरस जाते हैं. ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला मामला सामने आया है धुरंधर: द रिवेंज से जुड़ा. रणवीर सिंह की फिल्म इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. थिएटर हाउसफुल हैं और टिकट के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं. लेकिन इसी फिल्म में काम करने वाला एक शख्स अभी तक इसे नहीं देख पाया है, और वजह सुनकर हर कोई भावुक हो रहा है.
कौन है ये शख्स?
फिल्म के आखिर में एक सीन आता है, जहां हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रांगी को एक ऑटो ड्राइवर घर छोड़ता है. यही ऑटो ड्राइवर अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इस शख्स का नाम बदरुल इस्लाम है, जो असल जिंदगी में भी ऑटो चलाते हैं.
टिकट महंगी, इसलिए नहीं देखी फिल्म
बदरुल इस्लाम ने बताया कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी क्योंकि टिकट काफी महंगी है. उनके मुताबिक, एक टिकट करीब 500 रुपये की है, और उनके परिवार में पांच लोग हैं. उन्होंने कहा कि अगर पूरा परिवार फिल्म देखने जाएगा, तो 2500 रुपये खर्च होंगे, जबकि वह महीने में इतनी ही बचत कर पाते हैं.
बच्चों को भी समझाया
बदरुल ने यह भी बताया कि उनके बच्चों ने फिल्म देखने की जिद की थी, लेकिन उन्होंने उन्हें समझा दिया कि अभी इंतजार करना होगा. उन्होंने कहा कि जब टिकट के दाम कम होंगे, तब वह अपने पूरे परिवार के साथ फिल्म देखने जाएंगे. बदरुल इस्लाम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग उनकी सादगी और सच्चाई की तारीफ कर रहे हैं.
यह भी पढे़ं: कौन रखता है अनुराग डोभाल का ख्याल? पिता ने संपत्ति से किया था बेदखल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










