कौन रखता है अनुराग डोभाल का ख्याल? पिता ने संपत्ति से किया था बेदखल

Updated at : 25 Mar 2026 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
Anurag Dobhal Health Update uk07 rider accident hospital family controversy

यूट्यूबर अनुराग डोभाल

Anurag Dobhal Health Update: यूट्यूबर अनुराग डोभाल की पर्सनल लाइफ इन दिनों काफी उतार चढ़ाव से गुजर रही है. कार एक्सिडेंट के बाद अनुराग अब अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं. लोगों का कहना है कि अब अनुराग अकेले खुद का ध्यान रख रहे हैं और उनके साथ उनका परिवार नहीं है. लेकिन, जानिए क्या है सच्चाई?

विज्ञापन

Anurag Dobhal Health Update: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों अनुराग डोभाल जिसे UK07 Rider के नाम से भी जानते हैं, एक बार फिर चर्चा में हैं. लेकिन इस बार वजह उनका कंटेंट नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ और हाल में हुए उनके साथ की घटना है, जिसने फैंस को चिंतित कर दिया है. दरअसल, कुछ समय पहले अनुराग ने एक लंबा व्लॉग शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने परिवार को लेकर कई गंभीर बातें कही थीं. उनका कहना था कि मुश्किल समय में घरवालों ने उनका साथ नहीं दिया. यहां तक कि उनकी शादी में भी परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ था. अनुराग ने बताया कि उन्होंने अकेले ही शादी की सारी जिम्मेदारियां संभाली थीं. इन खुलासों के बाद मामला और गंभीर हो गया, जब अनुराग ने एक लाइव स्ट्रीम के दौरान खुदकुशी करने की कोशिश की. अब वे अस्पताल से डिस्चार्ज हो गये हैं. 

करीबी दोस्त छोटा दलाल रखते हैं ख्याल

इस बीच सोशल मीडिया पर ये भी चर्चा होने लगी कि अनुराग पूरी तरह अकेले हैं. हालांकि, उनके मैनेजर ने इस बात को गलत बताया और साफ किया कि अनुराग के दोस्त और उनकी पत्नी उनके साथ मौजूद हैं. अनुराग के करीबी दोस्त छोटा दलाल भी लगातार उनका हालचाल ले रहे हैं. उन्होंने अस्पताल से कई वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वह अनुराग के साथ नजर आ रहे हैं. एक वीडियो में छोटा दलाल उन्हें स्ट्रेचर पर लेटे हुए बाल बनाते हुए भी दिखे, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पिता ने संपत्ति से किया था बेदखल

अनुराग डोभाल जब अस्पताल में भर्ती थे, तब उनके पिता ने पब्लिकली अपने बेटे अनुराग और बहू रितिका चौहान डोभाल से रिश्ता खत्म करने का भी ऐलान किया था. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग तेजी से वायरल हुई. नोटिस में अनुराग के पिता की तरफ से ऐलान किया गया है कि अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान को उनकी सभी चल-अचल संपत्तियों से बेदखल किया जाता है. नोटिस में यह भी कहा गया है कि भविष्य में अगर दोनों किसी तरह का कोई काम या लेन-देन करते हैं तो उसके लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे, परिवार की इसमें कोई जिम्मेदारी नहीं होगी.

यह भी पढे़ं: अनुराग डोभाल हुए इमोशनल, फैंस के लिए शेयर किया भावुक मैसेज

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola