अनुराग डोभाल हुए इमोशनल, फैंस के लिए शेयर किया भावुक मैसेज

Updated:
विज्ञापन
Anurag Dobhal uk07 rider health update family controversy news

यूट्यूबर अनुराग डोभाल

Anurag Dobhal: यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ UK07 राइडर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं. कथित सुसाइड अटेम्प्ट के बाद उनकी हालत अब सुधर रही है. अब इस बीच उन्होंने फैंस के नाम एक इमोशनल नोट शेयर किया है. जानिए उन्होंने क्या कहा है?

विज्ञापन

Anurag Dobhal: सोशल मीडिया की चमक-दमक के पीछे कई बार ऐसे दर्द छिपे होते हैं, जिनका अंदाजा लगाना आसान नहीं होता. कुछ ऐसा ही दौर इन दिनों मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ ‘The UK07 Rider’ झेल रहे हैं, जहां उनकी निजी जिंदगी ने बड़ा मोड़ ले लिया है. बिग बॉस 17 से फेमस हुए अनुराग डोभाल हाल ही में एक बेहद गंभीर स्थिति में आ गए थे. इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने ऐसा कदम उठाने की कोशिश की, जिसने सभी को चौंका दिया. इसके बाद हुए एक हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन समय रहते इलाज मिलने से अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है.

शेयर किया इमोशनल नोट

अनुराग डोभाल की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट

अस्पताल से बाहर आने के बाद अनुराग ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर किया. इसमें उन्होंने बताया कि मुश्किल समय में उनके फैंस ही उनका सबसे बड़ा सहारा बने. उन्होंने कहा कि जहां अपनों से उन्हें उम्मीद के मुताबिक साथ नहीं मिला, वहीं अनजान लोगों ने उन्हें इतना प्यार दिया कि वह उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते.

परिवार पर लगाए थे गंभीर आरोप

इस पूरे मामले की जड़ उनके पारिवारिक विवाद से जुड़ी बताई जा रही है. अनुराग ने कुछ समय पहले एक वीडियो में अपने माता-पिता और भाइयों पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. उनका कहना था कि उनकी पत्नी रितिका को परिवार ने कभी स्वीकार नहीं किया और उन्हें घर की कई पारंपरिक रस्मों से दूर रखा गया. हालांकि, उनके भाई ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है.

डिप्रेशन से बाहर आने की कोशिश

अनुराग अब धीरे-धीरे इस मानसिक तनाव से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि फैंस के मैसेज और सपोर्ट उनके लिए दवा की तरह काम कर रहे हैं और उन्हें भरोसा है कि वह जल्द इस मुश्किल दौर से उबर जाएंगे.

यह भी पढ़ें: लंदन से पढ़े हैं धुरंधर 2 के बड़े साहब, लोगों का अंदाजा हुआ फेल

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola