10 साल से पहले बच्चों को जरूर सिखाएं ये 5 आदतें, हर पैरेंट के लिए जानने वाली बातें

10 साल से पहले बच्चों को सिखाने वाली आदतें AI image
Parenting Tips: हर पैरेंट चाहता है कि उसका बच्चा समझदार, जिम्मेदार और मजबूत बने, लेकिन सही आदतें सही समय पर सिखाना बेहद जरूरी होता है. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी आसान लेकिन असरदार बातें बताएंगे, जो आपके बच्चे के पर्सनालिटी को बचपन से ही बेहतर दिशा दे सकती हैं.
Parenting Tips: बच्चों की सही परवरिश हो यह हर हर पैरेंट की जिम्मेदारी होती है. इसके लिए पैरेंट्स को शुरुआत बचपन से ही करनी होती है ताकि बच्चे चीजों को जल्दी और आसानी से एब्जॉर्ब कर पाएं. आज की यह आर्टिकल हर उस पैरेंट के लिए है जिनके बच्चे की उम्र 10 साल से कम है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने बच्चे को 10 साल की उम्र से पहले ही सिखा देना चाहिए. ये कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपके बच्चे को सिर्फ मेंटली ही नहीं बल्कि फिजिकली स्ट्रॉन्ग बनने में भी मदद करती है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
बच्चे को खुश और एनर्जेटिक रहना सिखाएं
अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि पैरेंट्स डिसिप्लिन के नाम पर बच्चों को दबाना शुरू कर देते हैं. जब ऐसा होता है तो बच्चे का एनर्जी लेवल और कॉन्फिडेंस भी काफी नीचे चला जाता है. अपने बच्चे पर प्रेशर डालने से बेहतर है कि आप उन्हें हंसकर और पूरी एनर्जी के साथ चीजों को कहने की आदत डेवलप करें. अगर आपका बच्चा हर समय उदास रहता है, उसका मन किसी काम को करने में नहीं लगता है या फिर चुपचाप रहने लगा है तो इससे उसके अंदर की निगेटिव एनर्जी दिखने लगती है और वह अपने कॉन्फिडेंस को भी खोता चला जाता है. अपने बच्चे को यह आदत 5 साल की उम्र तक जरूर सिखा दें.
यह भी पढ़ें: बच्चों के साथ समय बिताने का नहीं मिलता मौका? अपनाएं ये स्मार्ट पैरेंटिंग टिप्स
साफ-सफाई और कपड़े धोने की आदत
जब आपके बच्चे की उम्र 7 साल से ज्यादा हो जाए तो आपको उसे अपने कपड़े खुद धोने के लिए मोटिवेट करना चाहिए. उससे कहें कि कम से कम वह अपने अंडर गारमेंट्स को खुद जरूर धो लें. इसके अलावा आपको अपने बच्चे को इस बात की आदत भी दिलवानी चाहिए कि वह अपने आस-पास सफाई रखना शुरू कर दे. खाने के बाद टेबल को पोछना, अपनी चीजों को समेटकर एक जगह पर रखने की आदत बच्चे के अंदर एक जिम्मेदारी की भावना जगाता है और साथ ही उन्हें कॉंफिडेंट भी बनाता है.
ना सुनने की भी आदत डलवाएं
पैरेंट्स की एक आदत यह भी होती है कि वे अपने बच्चों को किसी भी चीज के लिए ना नहीं कहते हैं. अगर पैरेंट्स अपनी इस आदत को सुधारते नहीं हैं तो बच्चे आगे चलकर काफी ज्यादा जिद्दी बन जाते हैं. वक पैरेंट होने के नाते आपको अपने बच्चे को ना सुनने की आदत भी डलवानी चाहिए. जब आप अपने बच्चे को ना सुनना सिखाएंगे तो वह एक स्ट्रॉन्ग, शांत और समझदार इंसान बनेगा.
यह भी पढ़ें: रोज की ये छोटी आदतें आपके बच्चे को बना सकती हैं स्मार्ट और जीनियस, हर माता-पिता के लिए जानना जरूरी
भगवान से प्रार्थना करने की आदत
अपने बच्चे को यह बात जरूर सिखाएं कि वह हर दिन नहाने के बाद कम से कम 1 मिनट तक भगवान के सामने खड़ा होकर प्रार्थना जरूर करे. आप उन्हें कोई मंत्र, श्लोक या फिर जाप करना भी सिखाएं। जब आप बच्चे के अंदर इस आदत को डेवलप करेंगे तो उसका मन हमेशा पॉजिटिव चीजों में लगा रहेगा और साथ ही वह एक बेहतर इंसान भी बनेगा.
थाली में खाना ना छोड़ना
अपने बच्चे को अन्न की कीमत जरूर सिखाएं. उसे बताएं कि थाली में खाने की चीजों को कभी भी बेकार में छोड़कर न उठें. इसके अलावा अपने बच्चे को यह भी बताएं कि थाली में सिर्फ उतनी ही चीजें लें, जितना वे खा सकते हैं. अपने बच्चे के दिल में इस बात को बैठा दें कि अगर वे थाली में जूठी चीजों को छोड़ेंगे तो इससे अन्न की बर्बादी होगी. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका बच्चा ज्यादा जिम्मेदार और डिसिप्लिन बनता है.
यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बिना डांट-डपट के बच्चों में डालें अच्छी आदतें, हर माता-पिता के काम आएंगे ये आसान ट्रिक्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




