श्रमिक संघ की मांगें जायज सरकार पूरी करे : महादेव

झुमरीतिलैया: अखिल भारतीय नौजवान संघ कोडरमा जिला इकाई की बैठक राणीसती धर्मशाला में अध्यक्ष अर्जुन यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में गत दिन हुए संघ के सम्मेलन की समीक्षा की गयी. मौके पर भाकपा जिला मंत्री सह जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ की मांगें जायज है. […]
सरकार उनकी मांगों को पूरा कर एक महीने से राज भवन के समक्ष चल रहे धरना को समाप्त करायें. कहा कि नौजवान संघ इस आंदोलन का समर्थन करता है. विगत 10 वर्षों से लगभग सात हजार तकनीकी श्रमिक झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड में दैनिक मजदूरी पर काम कर रहे है. यह श्रमिक विभिन्न डिवीजनों में विद्युत आपूर्ति करते है, जो जोखिम भरा काम है. उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उनकी सेवा नियमित करें. अर्जुन यादव ने कहा कि मोदी सरकार नौजवानों के साथ छल कर रही है. उन्होंने रोजगार देने का वादा किया था, मगर आज भी नौजवान बेरोजगारी झेल रहे हैं.
इससे हजारों नौजवान पीएचडी करने से वंचित हो जायेंगे. बैठक को रंजन रजक, प्रदीप रजक, राजेश सिंह आदि ने संबोधित किया. निर्णय लिया गया कि जेएनयू के छात्र नेता कन्हैया कुमार के नेतृत्व में 27 अगस्त को राष्ट्रीय जत्था के झुमरीतिलैया पहुंचने पर उसका स्वागत किया जायेगा. इसी दिन एआइवाइएफ द्वारा आयोजित सभा को एआइवाइएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अफताब आलम, छात्र नेता कन्हैया कुमार संबोधित करेंगे. संघ की अगली बैठक तीन अगस्त को राणीसती धर्मशाला में होगी. मौके पर रंजीत भारती, नितेश कुमार यादव, सुभाष रजक, उदय भारती, कुलेश्वर पंडित, ब्रहमदेव राणा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




