जयनगर में तीन घंटे जाम रही सड़क
Updated at : 15 Jul 2017 9:46 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने किया जाम, सामाजिक पहल पर हट जाम जयनगर : थाना क्षेत्र के जयनगर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह 6.30 बजे एक ट्रक( डब्लूबी-41जी-9786) ने एक महिला को टक्कर मार दी. इसमें महिला बुरी तरह घायल हो गयी. उसका पैर क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना की सूचना पर ग्रामीणों […]
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने किया जाम, सामाजिक पहल पर हट जाम
जयनगर : थाना क्षेत्र के जयनगर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह 6.30 बजे एक ट्रक( डब्लूबी-41जी-9786) ने एक महिला को टक्कर मार दी. इसमें महिला बुरी तरह घायल हो गयी. उसका पैर क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने ट्रक को घेर लिया. इस दौरान चालक भागने में सफल रहा. जबकि उप चालक फ्रुटी चंद्रवंशी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
इधर, दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक का अपने कब्जे में लेकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया. लगभग तीन घंटे तक रहे जाम में वाहनों की कतार लग गयी. जाम की सूचना पाकर थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह, बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, अनि सत्येंद्र सिंह, सअनि विजय सिंह, दुर्गा हेसा दलबल के साथ जामस्थल पर पहुंच लोगों को समझाने का प्रयास किया, मगर ग्रामीण घायल महिला को इलाज के लिए ढाई लाख रुपये देने की मांग पर अड़े रहे. बाद में सामाजिक पहल पर सड़क जाम हटाया गया. मौके पर मुखियाप्रतिनिधि चूरन खान, शशिकांत प्रसाद, एजाज खान, राम विलास स्वर्णकार, विनोद साव समेत काफी ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




