खूंटी के तोरपा में वज्रपात की चपेट में आने से 7 लोग घायल, शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे सभी
Published by : Sameer Oraon Updated At : 06 Jun 2024 12:54 PM
अस्पताल में इलाजरत लोग
खूंटी के तोरपा में वज्रपात के कारण 7 लोग घायल हो गये है. सभी गांव के एक शादी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे. लेकिन चुमावन कार्यक्रम के दौरान वज्रपात हुआ जिस वजह से सभी उसकी चपेट में आ गये.
खूंटी : खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड के लतौली गांव में वज्रपात की चपेट में आने से सात लोग घायल हो गये. सभी लोग गांव में एक शादी समारोह में शामिल थे. घायलों में बिन्दा के सिदू करंज टोली की बेरोनिका धान (50), लतौली गांव के अभिषेक बोदरा (नौ) सुप्रीम तोपनो (10) पासकल बोदरा, (42) रौशनी होरो (26), धनु गुड़िया (35) तथा बंदगाव के डिगी गांव के मतीयस संडी पूर्ति (55) शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार लतौली गांव में जोहन तोपनो के बेटे मतीयस तोपनो की शादी कार्यक्रम चल रहा था.
रांची से बारात आयी थी. चूमावन का कार्यक्रम चल रहा था. इसी बीच वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से वहां उपस्थित लोग घायल हो गये. घायल होने के बाद सभी को गोबर का लेप लगा दिया गया. इसके बाद रेफरल अस्पताल को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही अस्पताल से एंबुलेंस गांव पहुंचा तथा सभी घायलों को अस्पताल लाया गया. उनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जाती है.
घायलों का हाल चाल लिया :
सूचना मिलने पर झामुमो नेता सुदीप गुड़िया रेफरल अस्पताल पहुंचे तथा सभी घायलों से मिल कर उनकी जानकरी ली. उन्होंने चिकित्सक से मिलकर घायलों की स्थिति की जानकारी भी ली.
गोबर का लेप नहीं लगायें : चिकित्सक
वज्रपात से घायल हुए लोगों का इलाज करने वाले डॉ सुदीप ने बताया कि वज्रपात की चपेट में आने के बाद गोबर का लेप नहीं लगायें. अक्सर देखा जाता है कि वज्रपात की चपेट में आने के बाद ग्रामीण घायल को गोबर का लेप लगा देते हैं. ऐसे में बर्निंग एरिया के पास इन्फेक्शन होने का डर रहता है.
Also Read: Khunti Crime News: खूंटी के रनिया में एंथोनी टोपनो की लाठी-डंडे से मारकर हत्या, 2 दिन बाद मिला शव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










