Khunti Crime News: खूंटी के रनिया में एंथोनी टोपनो की लाठी-डंडे से मारकर हत्या, 2 दिन बाद मिला शव

Khunti Crime News: राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले में एक युवक के सिर पर लाठी-डंडे से वार कर उसे मार डाला गया. उसकी पहचान एंथोनी टोपनो के रूप में हुई है.
Table of Contents
Khunti Crime News: झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले में एक युवक की लाठी-डंडे से मारकर हत्या कर दी गई है. उसका शव जंगल से बरामद हुआ है. पुलिस ने बुधवार (29 मई) को यह जानकारी दी.
Khunti के रंगरौड़ी गांव में युवर के सिर पर किया लाठी-डंडे से वार
खूंटी पुलिस ने बताया है कि जिले के रनिया थाना अंतर्गत रंगरौड़ी गांव में अपराधियों ने एक युवक के सिर पर लाठी-डंडे से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. युवक की पहचान एंथोनी टोपनो के रूप में हुई है. उसकी उम्र 27 साल है. उसके पिता रनिया थाना में चौकीदार थे.
जराकेल के जंगल से बरामद हुआ एंथोनी टोपनो का शव
पुलिस ने बताया कि एंथोनी टोपनो का शव खूंटी जिले के जराकेल गांव के बाहर सड़क से थोड़ी दूरी पर स्थित जंगल से बरामद हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने कहा है कि एंथोनी के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
रविवार की रात से ही लापता था एंथोनी टोपनो
बता दें कि एंथोनी टोपनो रविवार की रात से ही लापता था. रविवार को शाम 7 बजे दो युवक आए और उससे कहा कि चलो हड़िया पीने चलते हैं. एंथोनी ने उनके साथ जाने से यह कहकर मना कर दिया कि उसके पास पैसे नहीं हैं. दोनों युवकों ने कहा कि पैसे की चिंता न करो, हम तुम्हें हड़िया पिलाएंगे.
सोमवार से परिजनों ने शुरू की तलाश, मंगलवार को मिला शव
इसके बाद एंथोनी दोनों युवकों के साथ चला गया. देर रात तक वह घर नहीं लौटा, तो सोमवार से परिजनों ने तलाश शुरू की. मंगलवार (28 मई) को खोज-बीन के दौरान जराकेल गांव के पास जंगल में एंथोनी का शव मिला. उसके सिर पर टांगी और डंडे से हमले के निशान मिले हैं.
रनिया के थाना प्रभारी ने पत्रकार के साथ किया दुर्व्यवहार
एंथोनी के परिजनों ने मंगलवार को पुलिस को शव मिलने की सूचना दी. इसके बाद रनिया पुलिस शाम को शव थाने लाई. बुधवार (29 मई) को जब प्रभात खबर के पत्रकार घटना की जानकारी लेने के लिए थाने पहुंचे, तो थाना प्रभारी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. थाना प्रभारी ने मृतक के परिजनों की तस्वीर लेने से उन्हें रोका और फोटो डिलीट करने का दबाव बनाया.
इसे भी पढ़ें
रांची: रनिया में अपर बाजार के रहने वाले ठेकेदार की हुई हत्या
झारखंड : खूंटी में चाचा ने की भतीजे की चाकू मारकर हत्या, गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




