बुंडू के सूर्य मंदिर में पेयजल, सुलभ शौचालय व बिजली का अभाव

Updated:
विज्ञापन

झारखंड का प्रसिद्ध बुंडू प्रखंड के एदेलहातू गांव स्थित सूर्य मंदिर पेयजल, सुलभ शौचालय व बिजली की व्यवस्था नहीं है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बुंडू.

झारखंड का प्रसिद्ध बुंडू प्रखंड के एदेलहातू गांव स्थित सूर्य मंदिर पेयजल, सुलभ शौचालय व बिजली की व्यवस्था नहीं है. मंदिर में वीआइपी व सैलानियों की भीड़ दिन-प्रतिदिन रहती है. बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से सभी को असुविधा होती है. वर्ष 2019-20 के सत्र में जिला परिषद रांची की ओर से जलमीनार बनाया गया था. वह अब खराब होकर बेकार पड़ा हुआ है. पिछले तीन वर्षों से जलापूर्ति ठप है. रांची-टाटा एनएच-33 के किनारे होने के कारण लोगों का यहां आवागमन होता है. वीआइपी के लिए विश्राम घर नहीं है. सूर्य मंदिर के प्रवेश द्वार से मंदिर पहुंच तक और परिक्रमा स्थल में भी बिजली की सुविधा नहीं है. सैलानियों को शाम ढलते ही वहां से निकलना पड़ता है. सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से कुछ खास व्यवस्था नहीं है. समाजसेवी और भूमिदाता के पुत्र राम दुर्लभ सिंह मुंडा प्रतिदिन सूर्य मंदिर आसपास में परिक्रमा कर सुरक्षा संभालते हैं और सैलानियों का हाल-चाल लेते हैं. रमणी देवी कहती हैं मेरे कार्यकाल में जिला परिषद फंड से पेयजल की व्यवस्था की गयी थी. लेकिन विभाग की अनदेखी के कारण दो वर्ष के बाद ही पेयजलापूर्ति बंद है. पीएचइडी के सहायक अभियंता ने कहा कि सूचना मिली है. अभियंता से जांच कर पुनर्निर्माण और खराब पड़े मशीन को चालू करने की दिशा में कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola