जनगणना के तहत स्व-गणना में खूंटी जिला राज्य में दूसरे स्थान पर

स्व-गणना अभियान में खूंटी जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया.
खूंटी. भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत एक मई से 15 मई तक चलाये स्व-गणना अभियान में खूंटी जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया. खूंटी जिले ने पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. राज्य स्तरीय आंकड़ों के अनुसार खूंटी जिले में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर कुल 1,03,700 परिवार चिह्नित हैं. इनमें से 7.83 प्रतिशत परिवारों को स्व-गणना प्रक्रिया से जोड़ा गया. अभियान अवधि के दौरान जिले में कुल 8,733 स्व-गणना प्रविष्टि दर्ज की गयी. जिसमें 609 ने सेल्फ इन्युमरेशन इनीशिएटेड और 8124 सेल्फ एन्यूमरेशन कंप्लीट शामिल है. जिले का कंपलिशन रेट 93.03 प्रतिशत दर्ज किया गया. यह राज्य में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. वहीं पहले स्थान पर रांची जिला है. इस पर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने जिला प्रशासन की पूरी टीम, जनगणना कोषांग की टीम, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, पर्यवेक्षकों और आम नागरिकों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और तकनीकी माध्यमों के बेहतर उपयोग से खूंटी जिला ने यह उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने आगे भी जनगणना से संबंधित सभी कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










