ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी चालक घायल, चालक वाहन लेकर फरार

खूंटी-कोलेबिरा राज्य राजमार्ग पर अज्ञात ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार फ्रांसिस गुड़िया घायल हो गए. हेलमेट के कारण उनकी जान बच गई और उन्हें अस्पताल भेजा गया.
रनिया (खूंटी): खूंटी-कोलेबिरा राज्य राजमार्ग-3 पर रनिया थाना क्षेत्र के भालू टोली गांव के पास रविवार दोपहर करीब दो बजे अज्ञात ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी चालक फ्रांसिस गुड़िया घायल हो गए.
फ्रांसिस गुड़िया तपकरा थाना क्षेत्र के गोपला कुसुम टोली गांव के निवासी हैं. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल तोरपा भेजा. हेलमेट पहने होने के कारण उनके सिर और चेहरे पर मामूली चोटें आईं.
बताया गया कि फ्रांसिस कामडारा के सुरहु से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान भालू टोली गांव के पास अज्ञात ट्रेलर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










