जिला के 516 लाभुकों के बीच 3.49 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति का वितरण

Updated:
विज्ञापन
निरीक्षण करते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

निरीक्षण करते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

खूंटी जिले में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन हुआ. इसमें 516 लाभुकों के बीच 3.49 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.

विज्ञापन

खूंटीः नालसा, दिल्ली और झालसा, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को जिले के सभी प्रखंडों में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के माध्यम से 516 लाभुकों के बीच तीन करोड़ 49 लाख 95 हजार 490 रुपये की परिसंपत्ति का वितरण किया गया. साथ ही लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया.

शिविर का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रशिकेश कुमार ने किया. उन्होंने शिविर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया. उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आने की अपील की.

शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विधिक सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया. मुरहू में आयोजित शिविर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रशिकेश कुमार, एलएडीसी-1 अमरदीप कुमार और मेडिएटर अधिवक्ता रविंद्र कुमार मिश्रा उपस्थित रहे.

खूंटी प्रखंड में जिला जज तृतीय प्राची मिश्र, एलएडीसी डिप्टी चीफ नम्रता कुमारी, तोरपा में सीजेएम अर्जुन साहू, पैनल अधिवक्ता मदन मोहन राम और मिलन कुमार दास, अड़की में डालसा सचिव कमलेश बेहरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

कर्रा और रनिया प्रखंडों में भी न्यायिक पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता, बीडीओ, सीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के अधिकारी, सीडीपीओ, बीपीओ, केसीसी, बीटीएम सहित अन्य लोग शामिल हुए.


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola