अधिकारों के प्रति जागरूक हों, तभी मिलेगा योजनाओं का लाभ : सीजेएम

Updated:
विज्ञापन

डालसा के शिविर में योजना से सम्बंधित प्रमाण पत्र देते सीजेएम व अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तोरपा में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में सीजेएम अर्जुन साव ने लोगों को सरकारी योजनाओं और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की है.

विज्ञापन

तोरपा (खूंटी): झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), खूंटी की ओर से रविवार को तोरपा प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) अर्जुन साव, बीडीओ नवीन चंद्र झा, अंचलाधिकारी पूजा बिन्हा, सीडीपीओ पूजा कुमारी तथा पैनल अधिवक्ता मिलन कुमार दास और मदन मोहन नाग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

विज्ञापन

सीजेएम अर्जुन साव ने कहा कि शिविर का उद्देश्य आम लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देना है. उन्होंने लोगों से डायन-बिसाही, ओझा-गुनी, मानव एवं बाल तस्करी जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोग सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने या किसी कानूनी समस्या की स्थिति में डालसा से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

बीडीओ नवीन चंद्र झा ने कहा कि डालसा लोगों को उनके अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. वहीं, अधिवक्ता मिलन कुमार दास और मदन मोहन नाग ने विधिक जागरूकता, सड़क जाम की अवैधता, दुर्घटना मुआवजा और अन्य कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, सर्वजन पेंशन योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया. कार्यक्रम का संचालन बीपीओ नरेंद्र कुमार ने किया. मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, अधिवक्ता, पीएलवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola