महर्षि मेंही आश्रम में साप्ताहिक सत्संग आयोजित

प्रवचन देते स्वामी | Prabhat Khabar Network
खूंटी के महर्षि मेंही आश्रम में स्वामी गंगाधर ने कहा कि सत्संग, भक्ति और ध्यान साधना से ही मनुष्य भव सागर से पार हो सकता है. जानिए पूरी खबर.
खूंटी: महर्षि मेंही आश्रम मलियादा, मुरहू में रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया. इस अवसर पर ऋषिकेश आश्रम के स्वामी गंगाधर जी महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि संसार माया-मोह के बंधन से भरा हुआ है. सत्संग, भक्ति, सुमिरन और ध्यान साधना के माध्यम से ही मनुष्य भवसागर को पार कर सकता है.
उन्होंने कहा कि मनुष्य को प्रतिदिन अपने मन को भगवान राम में और तन को कर्म में लगाना चाहिए. इससे जीवन में शांति और सद्मार्ग की प्राप्ति होती है. वहीं, स्वामी लक्ष्मण जी महाराज ने कहा कि जीवन के अंतिम समय में सद्कर्म, सत्संग और भक्ति ही मनुष्य के साथ जाते हैं. इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अच्छे कर्म करते हुए भक्ति के मार्ग पर चलना चाहिए. सत्संग कार्यक्रम में कई संतों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










