खूंटी बंद का व्यापक असर, मुरहू विवाद और पुलिस कार्रवाई के विरोध में बाजार रहे पूरी तरह बंद
Published by : Sameer Oraon Updated At : 30 Mar 2026 7:27 PM
खूंटी में बंद का व्यापक असर, Pic Credit- AI
Khunti Bandh News: खूंटी में रामनवमी विवाद के बाद पुलिसिया कार्रवाई ने नया मोड़ ले लिया है! सोमवार को 'सर्व सनातन धर्म' के आह्वान पर पूरा खूंटी जिला थम गया. मुरहू में हुई पत्थरबाजी के बाद निर्दोषों को जेल भेजने के आरोपों के बीच, नेताजी चौक पर प्रदर्शनकारियों ने जोरदार धरना दिया. इस रिपोर्ट में पढ़ें बंद के दौरान किन इलाकों की क्या स्थिति रही.
Khunti Bandh News, खूंटी (चंदन कुमार की रिपोर्ट): खूंटी के मुरहू में रामनवमी के दौरान हुए विवाद और पुलिस कार्रवाई के विरोध में, सोमवार को ‘खूंटी बंद’ का व्यापक असर देखने को मिला. सर्व सनातन धर्म के आह्वान पर बुलाए गए इस बंद के दौरान, खूंटी शहर सहित तोरपा और रनिया प्रखंड के बाजार स्वतः स्फूर्त रूप से बंद रहे. हालांकि, बंद के दौरान वाहनों का आवागमन सामान्य बना रहा, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को विशेष परेशानी नहीं हुई.
धरना देकर उठाई गई रिहाई की मांग
बंद के दौरान स्थानीय नेताजी चौक के पास, प्रदर्शनकारियों ने धरना देकर अपनी नाराजगी जाहिर की. जितेंद्र कश्यप और अन्य स्थानीय नेताओं का आरोप है कि, प्रशासन ने निर्दोषों पर कार्रवाई न करने का भरोसा दिया था, लेकिन इसके बावजूद तीन लोगों को जेल भेज दिया गया. प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि, जब तक हिरासत में लिए गए निर्दोषों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक उनका यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा.
Also Read: सिख दंगा पीड़ितों के लिए झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, गठित हुआ ‘वन मैन कमीशन’, मुआवजे की राह आसान
तोरपा और रनिया में भी पसरा सन्नाटा
खूंटी जिला बंद का असर ग्रामीण इलाकों में भी स्पष्ट रूप से देखा गया. तोरपा और रनिया प्रखंड के प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठान और साप्ताहिक बाजार पूरी तरह बंद रहे, जिससे स्थानीय व्यापार प्रभावित हुआ. फिलहाल, मुरहू थाना क्षेत्र में हुई पत्थरबाजी और तनाव के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










