युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

मारंगहादा थाना क्षेत्र के पतराटोली में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

खूंटी. मारंगहादा थाना क्षेत्र के पतराटोली में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान गांव के ही 26 वर्षीय इमानुएल टूटी के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार बुधवार को तोरपा के अंबापखना में उसका लोटा-पानी हुआ था. इसके बाद घर आकर सभी सो गये. वह घर के पास दूसरे घर में सोने चला गया. सुबह को घर के बाहर स्थित एक पेड़ में उसका शव टंगा हुआ बरामद किया गया. आशंका व्यक्त की जा रही है कि आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola